• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ये खेल का हिस्सा है… दिल टूटने के बाद विनेश फोगाट का पहला बयान, भारतीय कोच ने बताई अब कैसी है तबीयत

sports_master by sports_master
August 7, 2024
in olympics
0
ये खेल का हिस्सा है… दिल टूटने के बाद विनेश फोगाट का पहला बयान, भारतीय कोच ने बताई अब कैसी है तबीयत

पेरिस: ओलंपिक के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने के चलते डिस्क्वालीफाई हुई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ओलंपिक से बाहर कर दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने भारतीय कोचों से कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है।’ महिलाओं के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया और मंजीत रानी ने इस पहलवान से मुलाकात की। विनेश ने मंगलवार को शुरुआती दौर में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर हलचल मचा दी थी।

कोच से क्या-क्या बोलीं विनेश?

वीरेंद्र दहिया ने अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘इस खबर से कुश्ती दल में हड़कंप मच गया। खबर आने के बाद लड़कियां बहुत उदास थीं। हमने विनेश से मुलाकात की और उसे सांत्वना देने की कोशिश की। वह हिम्मतवाली है। उसने हमसे कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पदक जीतने से चूक गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। कई आईओए अधिकारी भी उससे मिलने के लिए वहां उपस्थित थे।’

बुरे ख्वाब में तब्दील हुआ सुनहरा सपना
सेमीफाइनल जीतने के बाद विनेश ने कहा था, ‘कल बड़ा दिन है , कल बात करूंगी ’ लेकिन किसे पता था कि उनके साथ पूरे देश की उम्मीदें यूं सौ ग्राम के बोझ तले दब जाएंगी। मंगलवार को तीन कठिन मुकाबलों के बाद शरीर में पानी कमी के बावजूद विनेश ने केवल ‘थोड़ी मात्रा में पानी’ पिया, अपने बाल कटवाए और पूरी रात जागकर कसरत की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपने वजन की निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो जाए। भारतीय अधिकारियों ने सौ ग्राम वजन कम करने के लिए लाख गुहार लगाई लेकिन नियम बदला नहीं जा सकता था। इससे विनेश का ओलंपिक में सुनहरा सफर यूं दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से खत्म हो गया।

तीसरे ओलंपिक से भी लौटीं खाली हाथ
विनेश तीसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं थी। रियो 2016 में पहले ओलंपिक में उन्हें करियर को खतरे में डालने वाली चोट के कारण स्ट्रेचर पर ले जाया गया था जबकि तोक्यो में दूसरा ओलंपिक भी शुरुआत में अप्रत्याशित हार से निराशाजनक रहा। 29 वर्ष की विनेश को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया क्योंकि सुबह उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Paris Olympics: विनेश फोगाट से पीटी उषा ने की मुलाकात, एक्शन मोड में भारतीय ओलंपिक संघ

Paris Olympics: विनेश फोगाट से पीटी उषा ने की मुलाकात, एक्शन मोड में भारतीय ओलंपिक संघ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us