• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल रेस से बाहर:जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 से जीता सेमीफाइनल; ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी इंडिया

sports_master by sports_master
August 7, 2024
in Uncategorized
0
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल रेस से बाहर:जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 से जीता सेमीफाइनल; ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी इंडिया

पेरिस ओलिंपिक में भारत ने हॉकी का सेमीफाइनल मैच गंवा दिया है। टीम को जर्मनी ने 3-2 से हरा दिया। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा। मुकाबला 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।जर्मनी से गोनजालो पीलैट ने 18वें, क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें और मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत से हरमनप्रीत सिंह ने 7वें और सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में गोल किया था। 8 अगस्त को रात 10:30 बजे से गोल्ड मेडल मैच जर्मनी और नीदरलैंड के बीच होगा।

जर्मनी ने जीता सेमीफाइनल

टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ही जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ही जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

मैच में 3 मिनट बचे थे। भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश मैदान छोड़ कर चले गए। उनकी जगह भारत ने फील्ड प्लेयर बढ़ा लिया। आखिरी मिनट में गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन भारत गोल नहीं कर सका। फुल टाइम की व्हिसल बजी और भारत ने गोल्ड मेडल जीतने का मौका लगातार दूसरे ओलिंपिक में गंवा दिया।

जर्मनी ने दागा तीसरा गोल

जर्मनी ने 54वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा।
जर्मनी ने 54वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा।जर्मनी ने 54वें मिनट में गोल कर 3-2 की बढ़त बना ली। टीम से मार्को मिल्टकाऊ ने फील्ड गोल किया और बढ़त ली।
चौथा क्वार्टर शुरू

चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। 3 क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा। भारत से हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल किए।

तीसरा क्वार्टर खत्म

भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाए रखा।टीम 1-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। अब आखिरी क्वार्टर में फैसला होगा।

भारत ने बराबर किया स्कोर
भारत ने 36वें मिनट में दूसरा गोल किया।
भारत ने 36वें मिनट में दूसरा गोल किया।भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया और शुरुआती 6 मिनट में 3 पेनल्टी कॉर्नर बटोर लिए। तीसरे कॉर्नर पर सुखजीत सिंह ने डिफ्लेक्शन से 36वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।
दूसरा क्वार्टर खत्म

जर्मनी ने फर्स्ट हाफ के बाद 2-1 की बढ़त बनाए रखी।
जर्मनी ने फर्स्ट हाफ के बाद 2-1 की बढ़त बनाए रखी।दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने 2 गोल दागे और स्कोर 2-1 से अपने पक्ष में कर लिया। टीम से गोनजालो पिलेट ने 18वें और क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें मिनट में गोल किया।
 जर्मनी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा
जर्मनी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।
जर्मनी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।

जर्मनी को 27वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया। क्रिस्टोफर रूहर ने स्ट्रोक लेने में कोई गलती नहीं की और टीम का दूसरा गोल दाग दिया। इस गोल के साथ जर्मनी ने 2-1 की बढ़त बना ली।

जर्मनी ने पहला गोल दागा

जर्मनी ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
जर्मनी ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में जर्मनी ने गोल दागकर स्कोरलाइन 1-1 से बराबर कर दी। टीम से पिलाट गोन्जालो ने मैच के 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ही स्कोर किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर:वजन 50 kg से 100 ग्राम ज्यादा; PM मोदी ने पीटी उषा से कहा- रेसलर की मदद के तरीके तलाशें

रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर:वजन 50 kg से 100 ग्राम ज्यादा; PM मोदी ने पीटी उषा से कहा- रेसलर की मदद के तरीके तलाशें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us