• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दनदनाते 21 शॉट्स को सीने पर झेल गए श्रीजेश, टिकी रही भारत की दीवार, आखिरी 48 मिनट में ’10 का दम’

sports_master by sports_master
August 4, 2024
in olympics, हॉकी
0
दनदनाते 21 शॉट्स को सीने पर झेल गए श्रीजेश, टिकी रही भारत की दीवार, आखिरी 48 मिनट में ’10 का दम’

पेरिस: जब-जब भारतीय हॉकी इतिहास के महानमत गोलकीपर्स का नाम लिया जाएगा, पीआर श्रीजेश का नाम सबसे ऊपर होगा। अनगिनत ओलंपिक, अनगिनत वर्ल्ड कप और न जाने कितने एशियाड के मुकाबलों में पीआर श्रीजेश भारत की सबसे मजबूत दीवार बनकर सामने खड़े हो जाते हैं। पेरिस ओलंपिक में रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में पीआर श्रीजेश ने अपना सबकुछ झोक दिया। श्रीजेश ने ग्रेट ब्रिटेन के 21 दनदनाते शॉट्स को अपने सीने में झेल लिया, लेकिन अंग्रेजों को लीड नहीं लेनी दी। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में भी श्रीजेश उम्मीदों पर खरे उतरे। इससे पहले तोक्यो में कांस्य पदक के मुकाबले में भी जर्मनी के खिलाफ उन्होंने गजब का डिफेंस दिखाया था।

मैच से पहले ख्याल आया कि कहीं…
क्वार्टर फाइनल खेलने से पहले पीआर श्रीजेश को ये ख्याल आया था कि यह उनका आखिरी मैच होगा या आगे दो और मैच खेलने का मौका मिलेगा। श्रीजेश के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। ब्रिटेन के कई गोल बचाने वाले श्रीजेश ने जीत के बाद कहा, ‘एक गोलकीपर का यह रोज का काम है। कई बार अलग हालात होते हैं लेकिन आज हमारा दिन था । शूटआउट में भी हमारे सभी निशाने सटीक लगे। हमारे खिलाड़ियों ने गोल किए और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। जब मैं मैदान पर आया तो मेरे सामने दो ही विकल्प थे। यह मेरा आखिरी मैच होता या मुझे दो मैच और खेलने का मौका मिलता। आखिरकार अब मुझे दो मैच और मिलेंगे। सेमीफाइनल में सामने कोई भी हो, हम अपना स्वाभाविक खेल दिखाएंगे। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आज एक खिलाड़ी के बिना खेले थे।’

फुल टाइम तक स्कोर 1-1 था
शूटआउट में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ही गोल कर सके। कोनोर विलियमसन का निशाना चूका और फिलिप रोपर का शॉट श्रीजेश ने बचाया। निर्धारित समय में भारत के लिये हरमनप्रीत ने 22वें और ली मोर्टन ने 27वें मिनट में गोल दागा था। रोहिदास को रेड कार्ड मिलने का ब्रिटेन ने फायदा उठाते हुए 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया, लेकिन गोल नहीं कर सके। भारत को जवाबी हमले में 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। यह पेरिस ओलंपिक में उनका सातवां गोल था। 27वें मिनट में ब्रिटेन के मोर्टन ने बराबरी वाला गोल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Paris Olympics 2024: 54 मिनट तक लड़ते रहे लक्ष्य सेन, एक-एक पॉइंट के लिए चैंपियन को तरसा दिया, फिर यूं हार गए मैच

Paris Olympics 2024: 54 मिनट तक लड़ते रहे लक्ष्य सेन, एक-एक पॉइंट के लिए चैंपियन को तरसा दिया, फिर यूं हार गए मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us