इंदौर।अनिल धूपर जी पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टेनिस महासंघ के प्रतिनिधि होंगे इंदौर। भारतीय टेनिस महासंघ व मध्यप्रदेश टेनिस महासंघ के सचिव अनिल धूपर पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टेनिस महासंघ का प्रतिनिधित्व करेंगे।वे 25ेजुलाई को पेरिस के लिए रवाना होंगे। धूपर जी इससे पहले लंदन व रियो ओलिंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पेरिस ओलिंपिक में भारत पुरुष सिंगल्स व डबल्स में भाग लेगा। धूपर जी की इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री अनिल महाजन व समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।


