• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने जिम्बाब्वे से 5 मैचों की टी-20 सीरीज जीती

sports_master by sports_master
July 14, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने जिम्बाब्वे से 5 मैचों की टी-20 सीरीज जीती

टीम इंडिया ने शनिवार को जिम्बाब्वे को चौथे टी-20 मैच में 10 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम की इस सीरीज में लगातार तीसरी जीत है। इस जीत से टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया। सीरीज का पांचवां मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय ओपनर्स के बीच नाबाद 156 रन की साझेदारी
153 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनर्स के बीच नाबाद 156 रन की साझेदरी हुई। यशस्वी जायसवाल ने 53 बॉल पर नाबाद 93 और शुभमन गिल ने 39 बॉल पर 58 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की पारी
जिम्बाब्वे के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरे मधवेरे और मारुमानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे अभिषेक ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, मधवेरे 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को तीसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा जो सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा सिकंदर रजा ने संभालने की कोशिश की। हालांकि, जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। कैंपबेल तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को पांचवां झटका कप्तान रजा के रूप में लगा जो 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे तुषार देशपांडे ने उन्हें आउट किया। रजा के रूप में उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली सफलता मिली। इस मैच में मायर्स ने 12, मदांडे ने सात  और अकरम ने चार (नाबाद) रन बनाए। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर

आवेश खान ने कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली को लेकर रखी राय, आईपीएल के अनुभव को किया साझा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us