• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा के एक भूल से भारत हार जाता टी20 वर्ल्ड कप, बुमराह हार्दिक और सूर्या ने मिलकर दिलाया खिताब

sports_master by sports_master
June 30, 2024
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा के एक भूल से भारत हार जाता टी20 वर्ल्ड कप, बुमराह हार्दिक और सूर्या ने मिलकर दिलाया खिताब

नई दिल्‍ली (New Delhi)। 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy)के सूखे को खत्म कर भारत(India) ने शनिवार 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप(T20 World Cup) का खिताब जीता(Titles won)। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने फाइनल (team india made it to the finals)में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी उठाई। हालांकि रोहित शर्मा की एक गलती ने भारत को मुश्किल में डाल दिया था और उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के हाथ से ट्रॉफी फिसल ही गई है, मगर तब जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टीम को संभाला और भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का टारगेट दिया था, जिसके सामने अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई।

रोहित शर्मा से फाइनल में गतली यह हो गई थी कि बारबाडोस में तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करती पिच पर भी उन्होंने स्पिनर्स के ओवर पूरे कराने का सोचा। कुलदीप यादव ने 14वें ओवर से 14 रन खर्चे थे। तब साउथ अफ्रीका को आखिरी 6 ओवर में 54 रनों की दरकार थी। हार्दिक के तीन, बुमराह के दो और अर्शदीप का एक ओवर बाकी थी, मगर रोहित शर्मा अक्षर पटेल के पास गए और उनकी यह चाल टीम इंडिया पर ही भारी पड़ गई।

अक्षर पटेल के इस ओवर में हेनरिक क्लासेन ने जमकर कुटाई की और कुल 24 रन बटोरे। एक समय पर जब साउथ अफ्रीका को 36 पर 54 रन चाहिए थे तो मैच भारत की तरफ थोड़ा झुका हुआ था, मगर इस ओवर के बाद जब इक्वेशन 30 पर 30 की आई तो लगा भारत के हाथ से मैच और ट्रॉफी दोनों फिसल गई है। मगर इसके बाद असली खेल शुरू हुआ।

रोहित शर्मा को अपनी इस गलती का अहसास जल्दी हुआ। उन्होंने बुमराह को अंतिम ओवरों के लिए रोकने के बजाय उनसे 16वां और 18वां ओवर करवाया। बुमराह ने इन दो ओवर में क्रमश: 4 और 2 रन खर्च कर मार्को जेनसन का विकेट चटकाया। वहीं हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में क्लासेन को आउट कर मात्र 4 रन खर्च किए, ये गेम चेंजिंग ओवर साबित हुआ।

जब किसी टीम को 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए हो और हाथ में 6 विकेट हो तो उनके लिए जीत दर्ज करना आसान होता है, मगर वर्ल्ड कप सबसे बड़ी ‘चोकर्स’ टीम साउथ अफ्रीका के लिए नहीं। साउथ अफ्रीका ने अंतिम क्षणों में एक बार फिर बताया कि उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी चोकर्स टीम क्यों कहा जाता है।

बुमराह के दो ओवर को डिफेंड करते-करते साउथ अफ्रीका ने भारत को मैच में वापसी का तगड़ा मौका दिया। 19वें ओवर में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी कर मात्र 4 रन खर्च किए। वहीं हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड किए।
हार्दिक पांड्या के 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ पर जो डेविड मिलर का कैच पकड़ा वो भी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, अगर उस मौके पर मिलर को 6 रन मिलते तो मैच किसी भी दिशा में जा सकता था, मगर सूर्या के कैच ने भारत की जीत की पुष्टी की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए कौशल को निखारने पर पी वी सिंधू का फोकस

तीसरा ओलंपिक पदक जीतने के लिए कौशल को निखारने पर पी वी सिंधू का फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us