• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अब शुरू हुआ न असली World Cup… बरसते रहे छक्के, रिकॉर्ड तोड़ मैच, निकोलस पूरन का दिखा रौद्र रूप

sports_master by sports_master
June 18, 2024
in क्रिकेट
0
अब शुरू हुआ न असली World Cup… बरसते रहे छक्के, रिकॉर्ड तोड़ मैच, निकोलस पूरन का दिखा रौद्र रूप
  • वेस्टइंडीज की 104 रन की धमाकेदार जीत
  • पावरप्ले में टीम ने बनाए रिकॉर्ड 92 रन
  • वर्ल्ड कप में अपना हाईएस्ट स्कोर बनाया
  • पूरन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कैरेबियाई
  • ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया): टी-20 का मतलब होता है फटाफट क्रिकेट। छक्के-चौके की बरसात। रनों का अंबार। स्कोर अनलिमिटेड। लेकिन यूएस-वेस्टइंडीज में जारी टी-20 वर्ल्ड कप का मौजूदा सीजन फीका-फीका सा लग रहा था। ऐसी पिच पर मैच हो रहे थे, जहां रन ही नहीं बन रहे थे। 120 रन का टारगेट चेज करने में भी बल्लेबाजों के पसीने छूट जा रहे थे। लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल रहा था, लेकिन मंगलवार की सुबह वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच एक ऐसा मुकाबला हुआ, जिसने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया। क्रिकेट लवर्स की माने तो असली टी-20 वर्ल्ड कप तो आज से शुरू हुआ है।निकोलस पूरन के 98 रन
    दरअसल, निकोलस पूरन ने लंबे-लंबे छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत दिखाते हुए 53 गेंद पर 98 रन ठोक दिए, जिसके बूते वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ कैरेबियाई टीम ने डैरेन सैमी स्टेडियम में मौजूदा टी-20 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।कैरेबियन पावर ने किया फायर
    वैसे तो दोनों टीम पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी और इस मैच से ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होना था। दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए पूरन के अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से पूरन के अलावा ओपनर जॉनसन चार्ल्स (43), शाई होप (25) और रोवमैन पॉवेल (26) ने भी उपयोगी योगदान दिया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए ओबेद मैकॉय ने 14 रन देकर तीन, अकील हुसैन ने 21 रन देकर दो और गुडाकेश मोती ने 28 रन देकर दो विकेट लिए।
  • रिकॉर्ड्स की बौछार
    निकोलस पूरन ने छह चौके और आठ छक्के वाली अपनी पारी के दौरान अजमतुल्लाह ओमरजई के एक ओवर में तीन सिक्स और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 36 रन बने, जिसमें 5 नोबॉल, 5 वाइड और चार लेगबाई भी शामिल हैं। इस तरह से यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया। वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए जो पुरुष टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। पूरन रन आउट होने के कारण अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
फैंस में पसरा सन्नाटा, खिलाड़ी हैरान… एम्बाप्पे के नाक से गिरता रहा खून, मैदान पर बड़ा हादसा

फैंस में पसरा सन्नाटा, खिलाड़ी हैरान... एम्बाप्पे के नाक से गिरता रहा खून, मैदान पर बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us