• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्‍या फिर पाकिस्‍तान टीम की कप्‍तानी छोड़ सकते है बाबर आजम?

sports_master by sports_master
June 17, 2024
in क्रिकेट
0
क्‍या फिर पाकिस्‍तान टीम की कप्‍तानी छोड़ सकते है बाबर आजम?

नई दिल्‍ली(New Delhi) । पाकिस्तान (Pakistan)के टी20 वर्ल्ड कप 2024(t20 world cup 2024) में निराशाजनक प्रदर्शन(Disappointing performance) के बाद कप्तान बाबर आजम(Captain Babar Azam) पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं कई क्रिकेट पंडित उनसे फिर से कप्तानी छोड़ने की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद बाबर आजम ने बताया है कि उन्होंने फिलहाल कप्तानी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है, वह अगर ऐसा करेंगे तो जरूर इसकी जानकारी देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कप्तानी से हटाने का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है।

बता दें, पिछले साल के अंत में बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि उनकी अगुवाई में टीम न्यूजीलैंड में बुरी तरह हारी जिसके बाद पीसीबी ने एक बार फिर बाबर को इस फॉर्मेट का कप्तान बनाया।

आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद बाबर आजम ने कहा, “जब मैंने कप्तानी छोड़ी थी (पहले), मुझे लगा कि मुझे अब कप्तान नहीं रहना चाहिए और मैंने खुद ही इसकी घोषणा कर दी थी। जब पीसीबी ने इसे वापस किया, तो यह उनका फैसला था। अब हम वापस जाकर इस बारे में चर्चा करेंगे कि यहां क्या हुआ है। अगर मैं फिर से कप्तानी छोड़ता हूं तो मैं सभी को सूचित करूंगा। अभी तक, मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है और यह निर्णय पीसीबी को लेना है।”

पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप का यह संस्करण निराशाजनक इसलिए रहा क्योंकि टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्हें यूएसए जैसी छोटी टीम से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने उन्हें धूल चटाकर लगभग उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की नजरें यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच पर टिकी थी, अगर उस मैच में यूएसए हार जाता तो पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने के चांसेस बन सकते थे, मगर इस बार उन्हें कुदरत के निजाम का साथ नहीं मिला। बारिश के चलते यूएसए वर्सेस आयरलैंड मैच रद्द हुआ और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हुआ।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
T20 World Cup 2024: यह टीम नहीं है… कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना की पोल

T20 World Cup 2024: यह टीम नहीं है... कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना की पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us