• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर बड़ी खबर, इलाज के लिए जाएंगे लंदन!

sports_master by sports_master
May 21, 2024
in क्रिकेट
0
महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर बड़ी खबर, इलाज के लिए जाएंगे लंदन!

नई दिल्ली.  चेन्नई सुपर किंग्स (csk) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर (big news) सामने आ रही है. माही इंडियन प्रीमियर लीग (ipl) से फ्री हो गए हैं. उनकी टीम CSK आईपीएल प्लेऑफ (playoff) में नहीं पहुंच सकी. इसी बीच 42 साल के धोनी के संन्यास (retirement) को लेकर कयास लगाए जाने लगे.मगर इसी बीच धोनी की चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धोनी इस पूरे IPL 2024 सीजन चोटिल थे, लेकिन इसके बावजूद वो मैच खेलते रहे. धोनी मसल टियर से जूझ रहे हैं. मगर अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धोनी अपनी चोट का इलाज कराने के लिए जल्द ही लंदन जा सकते हैं.

 

इलाज के बाद ही संन्यास पर फैसला करेंगे धोनी

इस इलाज के बाद ही धोनी अपने संन्यास को लेकर फैसला ले सकते हैं कि वो अगले IPL सीजन में खेलेंगे या नहीं. यह दावा न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में किया है. CSK टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, धोनी अपनी मसल टियर के इलाज के लिए लंदन जाने वाले हैं. इसके बाद संन्यास पर फैसला करेंगे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में उन्हें पूरी तरह से रिकवर करने में 5-6 महीने का वक्त लग सकता है. ऐसे में उनके पास अगले सीजन में खेलने या संन्यास लेने का फैसला करने के लिए पूरा समय है.

माही इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे. मगर धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है. चोट के बावजूद धोनी इस सीजन में भी मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए नजर आए. उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली.

इस दौरान 1 छक्का और 3 चौके जमाए. इसी दौरान उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा यानी 110 मीटर का छक्का भी जड़ा. यानी साफ है कि अभी भी उनके बल्ले में वही धार बाकी है, जिसके दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया. हालांकि उनके संन्यास पर अब भी कई अटकलें हैं. इस पर धोनी का कोई बयान नहीं आया है.

धोनी ने 264 IPL मैच में 5243 रन बनाए

धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 264 मैच खेले, जिसमें 39.13 की औसत से 5243 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक जमाए हैं. वह अब तक शतक नहीं लगा सके. धोनी ने आईपीएल में 252 छक्के और 363 चौके जमाए हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को 5 बार खिताब जिताया है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Satwik-Chirag ने Thailand Open जीत के बाद विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल की

Satwik-Chirag ने Thailand Open जीत के बाद विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us