• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजू सैमसन की कप्तानी फिफ्टी, हार गया केएल राहुल का लखनऊ, राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय

sports_master by sports_master
April 28, 2024
in क्रिकेट
0
संजू सैमसन की कप्तानी फिफ्टी, हार गया केएल राहुल का लखनऊ, राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय

लखनऊ: केएल राहुल और दीपक हुड्डा के अर्धशतकों पर संजू सैमसन (33 गेंद में नाबाद 71 रन) और ध्रुव जुरेल (34 गेंद में नाबाद 52 रन) की नाबाद फिफ्टियां भारी पड़ गई क्योंकि शनिवार रात राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को सात विकेट से हरा दिया।

आईपीएल 2024 के 44वें मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ तीन विकेट खोकर एक ओवर पहले आसानी से मुकाबले अपने नाम कर लिया। यह राजस्थान की सीजन के नौ मैच में आठवीं जीत है। अब 16 पॉइंट्स हासिल कर चुकी राजस्थान का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय है। दूसरी लखनऊ को नौ मैच में चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी।

संजू सैमसन की कप्तानी पारी
टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले संजू सैमसन ने अपनी खोई फॉर्म हासिल करते हुए सीजन का चौथा अर्धशतक जमाया। संजू ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के उड़ाए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने ठोस शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 60 रन पर पहला विकेट गंवाया। 18 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे बटलर को यश ठाकुर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान संजू सैमसन आखिरी तक क्रीज पर टिके रहे। इस बीच यशस्वी और रियान पराग के विकेट गिर गए, लेकिन पांचवें नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने अपने होमग्राउंड पर सीजन की पहली फिफ्टी ठोकी।  उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर 62 गेंद में 121 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की।

बेकार गई राहुल की तीसरी फिफ्टी
लोकेश राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर 62 गेंद में 115 रन की साझेदारी से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। राहुल ने 48 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए तो वहीं हुड्डा ने 31 गेंद में सात चौके की मदद से 50 रन बनाए। दोनों ने 11 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम की शानदार वापसी करवाई।

बोल्ट का फिर पहले ओवर में विकेटमैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती दो गेंद में चौके खाने के बाद तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक (आठ) की पारी को खत्म किया। इस सीजन नौ में से सात विकेट उन्होंने पावरप्ले में ही लिए हैं हालांकि बाद में उनकी जमकर धुनाई हुई। अपने चार ओवर के कोटा में बोल्ट ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से 41 रन लुटा दिए। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने 31 रन पर दो विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली। अश्विन ने रोवमन पोवेल को आउट कर मौजूदा आईपीएल में अपना सिर्फ दूसरा विकेट लिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

IPL 2024: कभी अंपायर से लड़े तो कभी मैदान पर झुंझलाए, हार्दिक पंड्या की इन गलतियों ने मुंबई को हरा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us