BARC के मुताबिक, डिज्नी स्टार नेटवर्क पर IPL 2024 के पहले 18 मैचों के लाइव टीवी टेलिकास्ट 40 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा। यह 18 मैचों के लाइव टेलिकास्ट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। व्यूअरशिप के साथ ही ब्रॉडकास्टर ने 12 हजार 380 करोड़ मिनट का वॉच टाइम भी दर्ज किया है, जो 2023 एडिशन की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है।
टीवी रेटिंग में 17 फीसदी की वृद्धि
TVR (टीवी रेटिंग) में 17% की वृद्धि देखी गई। इसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स 15 अप्रैल से स्पेशल वीक के माध्यम से इस उपलब्धि का जश्न मनाएगा, जिसमें ‘IPL के अजब फैनडम’ प्रोग्राम लाया जाएगा।
स्टार ने किए नए फीचर लॉन्च
IPL 2024 टेलिकास्ट में भारतीय साइन लैंगवेज और AI तकनीक को शामिल किया। इसने फैंस को आकर्षित किया है। स्टार ने चीकी सिंगल्स, करतब जैसे शो ने भी फैंस को मनोरंजन दिया।


