• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लगातार दो हार के बाद दिल्ली की पहली जीत

डेब्यू मैच में*फ्रेजर-मैगर्क की फिफ्टी , ;

sports_master by sports_master
April 13, 2024
in क्रिकेट
0
लगातार दो हार के बाद दिल्ली की पहली जीत

*लखनऊ*| ।दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने *इंडियन प्रीमियर लीग* (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पहली बार हराया है।

टीम ने मौजूदा सीजन के 26वें मुकाबले में सुपरजायंट्स को 6 विकेट से मात दी। यह इस सीजन में दिल्ली की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है, जबकि लखनऊ लगातार तीन जीत के बाद हारी है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली ने 168 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। *कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 20 रन देकर तीन* *विकेट झटके* ।
*_मैच के रोचक फैक्ट_****
*ऋषभ पंत* ने IPL में 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 41 रन बनाए।
*लखनऊ की टीम* इस लीग में 160 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाकर पहली बार हारी है।
*प्लेयर्स परफॉर्मेंस:* फ्रेजर-मैगर्क की डेब्यू मैच में फिफ्टी, बडोनी की भी हाफ सेंचुरी
DC से डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया केजैक फ्रेजर-मैगर्क ने 35 बॉल पर 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रनों का योगदान दिया। रवि बिश्नोई को दो विकेट मिले।
LSG से आयुष बडोनी ने 31 बॉल पर नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 8वें विकेट के लिए अरशद खान के साथ 73 रन भी जोड़े। कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खलील अहमद को 2 विकेट मिले। एक-एक विकेट ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार को मिला।
*LSG की हार के कारण**
*पावरप्ले* में दो विकेट गंवाए टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 41 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ओपनर क्विंटन डी कॉक 19 और देवदत्त पडिक्कल 3 रन बनाकर आउट हुए। टीम को दोनों झटके खलील अहमद ने दिए। पावरप्ले में लखनऊ का स्कोर 57/2 रहा।
*कुलदीप ने बैकफुट पर धकेला* 8वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने लगातार दो विकेट लेकर लखनऊ को बैकफुट में धकेल दिया। उन्होंने मार्कस स्टोयनिस (8 रन) को आउट करके राहुल और स्टोयनिस की पार्टनरशिप तोड़ी। फिर निकोलस पूरन (0 रन) को बोल्ड करके मेजबानों को दबाव में डाल दिया।
*लगातार विकेट गंवाए,* मिडिल ओवर्स में स्लो-बैटिंग 66 रन के स्कोर पर पूरन के आउट होने के बाद लखनऊ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। 13वें ओवर में टीम का स्कोर 94/7 रहा। ऐसे में बीच के ओवर्स में टीम ने स्लो-बैटिंग की। आखिरी ओवर्स में आयुष बडोनी और अरशद खान की जोड़ी ने 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप करके 167 के स्कोर तक पहुंचाया।
*दिल्ली की तेज शुरुआत 168 रन का टारगेट चेज करने उतरी* दिल्ली ने तेज शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 62/1 रन बना लिए थे।
*पंत-फ्रेजर* की पार्टनरशिप 63 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 46 बॉल पर 77 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जब मैगर्क आउट हुए तब कैपिटल्स का स्कोर 140 था।
*दिल्ली से 4 अहम साझेदारियां**
रन चेज में दिल्ली की ओर से 4 अहम साझेदारियां देखने को मिलीं। पहले पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी ने 21 बॉल पर 24 रन जोड़े। फिर शॉ ने मैगर्क के साथ 21 बॉल पर 39 रन की पार्टनरशिप की। फिर मैगर्क और पंत ने 46 बॉल पर 77 रन का साझेदारी की। आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स और शाई होप ने मिलकर 16 बॉल में नाबाद 24 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की लगातार पांचवीं पराजय

हॉकी/ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की लगातार पांचवीं पराजय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us