• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024 के बीच BCCI ने बड़ा ऐलान, शेड्यूल में बदलाव के कारण लिया ये फैसला

sports_master by sports_master
April 10, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024 के बीच BCCI ने बड़ा ऐलान, शेड्यूल में बदलाव के कारण लिया ये फैसला

नई दिल्ली। IPL 2024 का आयोजन भारत में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल के बीच सभी फ्रेंचाइजी मालिकों की बैठक होनी थी। इस बैठक का आयोजन 16 अप्रैल को किया जाना था, लेकिन अब इसे कैंसल कर दिया गया है। दरअसल आईपीएल के शेड्यूल में हुए बदलावों के कारण यह फैसला लिया गया है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी मालिकों को इस बात की जानकारी दे दी है। हालांकि अभी किसी नई तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। इस मीटिंग के दौरान अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाने हैं।

बीसीसीआई/आईपीएल अधिकारियों और फ्रेंचाइजी प्रमोटरों के बीच बैठक अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच के मौके पर होनी थी। लेकिन उस खेल को अब एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है, वहीं बीसीसीआई ने ईडन में कोलकाता नाइट राइडर्स-राजस्थान रॉयल्स के मैच को 16 अप्रैल के लिए आगे बढ़ा दिया है। कोलकाता में राम नवमी उत्सव और शहर में सुरक्षा को लेकर ये फैसला बोर्ड ने लिया है।

बैठक में अगले साल होने वाले मेगा-ऑक्शन पर आईपीएल के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा होनी थी। इसके लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी के सभी दस मालिकों को बैठक के लिए निमंत्रण भेजा गया था। यह अनुमान लगाया गया था कि मालिकों के साथ उनके सीईओ और ऑपरेशनल टीम भी आ सकते हैं। इस दौरान खिलाड़ियों की रिटेंशन और पर्स को बढ़ाने को लेकर चर्चा की उम्मीद जताई गई थी। दरअसल मेगा ऑक्शन के दौरान कोई भी टीम सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, वहीं हर फ्रेंचाइजी के पर्स में 100 करोड़ रुपए होते हैं।

पहले यह बताया गया था कि कुछ फ्रेंचाइजी आठ खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में थीं। लेकिन अब टीम मालिक आईपीएल 2018 मेगा नीलामी में पेश किए गए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड विकल्प को फिर से जारी करने की मांग कर रहे हैं। बीसीसीआई के टॉप अधिकारी बैठक में इसी मुद्दे पर फैसला लेने के लिए टीम मालिकों के साथ चर्चा करना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अधिक रिटेंशन के बजाय नीलामी में अधिक आरटीएम विकल्प रखने को लेकर फ्रेंचाइजी एक ही पक्ष में हैं। ऐसे में रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या घटकर केवल एक रह सकती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 विश्व कप? जान लीजिए कब होगा भारतीय टीम का चयन

क्या ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 विश्व कप? जान लीजिए कब होगा भारतीय टीम का चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us