• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

PBKS ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से दी मात, सैम करन ने खेली अर्धशतकीय पारी

sports_master by sports_master
March 23, 2024
in क्रिकेट
0
PBKS ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से दी मात, सैम करन ने खेली अर्धशतकीय पारी

 मुल्लांपुर , मोहाली/पंजाब किंग्स ने IPL-2024 का आगाज जीत के साथ किया है। शिखर धवन की कप्तानी वाली PBKS ने सीजन के पहले डबल हेडर मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 4 विकेट से हरा दिया।मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पंजाब ने बॉलिंग का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए और पंजाब को 175 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब की तरफ से सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 बॉल पर 63 रन बनाए। उनके अलावा लियम लिविंगस्टन 38, प्रभसिमरन सिंह 26 और शिखर धवन ने 22 रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव और खलील अहमद ने दो-दो विकेट लिए। ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला। जॉनी बेयरस्टो रन आउट हुए।

इससे पहले दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शाई होप ने 25 बॉल पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 10 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। जबकि डेविड वॉर्नर ने 21 बॉल पर 21 रन की पारी खेली। कार एक्सीडेंट के बाद वापसी कर रहे कप्तान ऋषभ पंत ने 13 बॉल पर 18 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।

  लिविंगस्टन ने सिक्स लगाकर पंजाब को जीत दिलाई

लियम लिविंगस्टन ने 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर सिक्स लगाकर पंजाब को जीत दिला दी। दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर सुमित कुमार ने फेंका। इस तरह पंजाब का इस सीजन में जीत के साथ आगाज हुआ।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL-2024 में कोलकाता का विजयी आगाज:रसेल ने 25 बॉल पर 64 रन बनाए

IPL-2024 में कोलकाता का विजयी आगाज:रसेल ने 25 बॉल पर 64 रन बनाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us