• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जायसवाल 179 पर नाबाद, टीम इंडिया का स्कोर 336/6

sports_master by sports_master
February 2, 2024
in क्रिकेट
0
जायसवाल 179 पर नाबाद, टीम इंडिया का स्कोर 336/6

विशाखापट्टनम |भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का पहला दिन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम रहा है। उन्होंने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया। जायसवाल की पारी के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार को पहली पारी में 6 विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। जायसवाल 179 रन पर नाबाद हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन 5 रन पर नॉटआउट हैं।

विशाखापट्‌टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन ओपनिंग करने उतरे भारतीय कप्तान इस फैसले को सही साबित नहीं कर सके और 40 रन के टीम स्कोर पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें डेब्यूटंट बॉलर शोएब बशीर ने ओली पोप के हाथों कैच कराया।

मैच के पहले दिन के रिकॉर्ड और रोचक फैक्ट

  • सहवाग, जाफर और धवन के क्लब में जुड़े यशस्वी ओपनर यशस्वी जायसवाल टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की सूची में जगह बनाई है। पूर्व विस्फोटक बैटर वीरेंदर सहवाग, वसीम जाफर और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों की सूची में जायसवाल छठे नंबर पर हैं।
  • गावस्कर की बराबरी पर आए जायसवाल, अजहर को पीछे छोड़ा यशस्वी जायसवाल भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के किसी एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। वे सुनील गावस्कर के बराबर 179 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। अजहर के नाम 175 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

पहले सेशन में भारत ने गंवाए 2 विकेट
पहले दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम ने 103 रन बनाने में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट गंवा दिए। इंग्लिश टीम की ओर से शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन ने असरदार गेंदबाजी की और एक-एक विकेट लिए।

जायसवाल-अय्यर ने वापसी कराई
लंच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट गंवाने के बाद युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की वापसी कराई। दोनों ने दूसरे सेशन में तीसरे विकेट के लिए 131 बॉल पर 90 रनों की साझेदारी की। यहां अय्यर टॉम हार्टले का शिकार बने।

चाय तक भारत ने 3 विकेट पर 225 रन बना लिए थे। टीम ने इस सेशन में एक विकेट गंवाया और 122 रन जोड़े। यह सेशन भारतीय टीम के नाम रहा।

स्पिनर्स ने मिडिल ऑर्डर को पवेलियन लौटाया
दूसरे सेशन में पिछड़ने के बाद स्पिनर्स ने इंग्लैंड की वापसी कराई। शोएब बशीर और रेहान अहमद की जोड़ी ने मिडिल ऑर्डर के भारतीय बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलने से रोके रखा और भारत को पहले दिन 350 के अंदर ही रखा।
इस सेशन में भारतीय टीम ने 111 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। डेब्यू मैच खेल रहे रजत को रेहान अहमद, अक्षर पटेल शोएब बशीर और केएस भरत को रेहान अहमद ने स्टंप्स से पहले आउट किया।

करियर की डबल सेंचुरी से 21 रन दूर जायसवाल
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी से महज 21 रन दूर हैं। वे पहले दिन 179 रन बनाकर नाबाद हैं। जायसवाल ने 257 बॉल पर 17 चौके और 5 छक्के की मदद से रन बनाए।

1. जहीर खान ने रजत पाटीदार को डेब्यू कैप दी
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने विशाखापट्टनम में मैच शुरू होने से पहले रजत पाटीदार को डेब्यू टेस्ट कैप दी। जहीर ने रजत से कहा, आपको शुभकामनाएं। यह एक स्पेशल मोमेंट है, आप टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसलिए इसे यादगार बनाएं, इसे शानदार बनाएं, खुद को खुलकर एक्सप्रेस करें और आगे एक शानदार करियर बनाएं।

जायसवाल ने हार्टले को लगातार 3 चौके लगाए
45वें ओवर में जायसवाल ने हार्टले को लगातार 3 चौके लगाए। ओवर की दूसरी बॉल पर जायसवाल ने कट किया और पीछे चौका लगाया । अगली बॉल पर जायसवाल ने स्ट्रेट ड्राइव खेल चौका मारा, और तीसरी बाउंड्री एक्स्ट्रा कवर पर अगली ही गेंद पर आई।

जायसवाल ने पहले दिन अपनी पारी में 179 रन की पारी में 17 चौके और 5 सिक्स लगाए।
जायसवाल ने पहले दिन अपनी पारी में 179 रन की पारी में 17 चौके और 5 सिक्स लगाए।

5. जायसवाल ने सिक्स लगा कर सेंचुरी पूरी की
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ करियर का दूसरा शतक लगाया। जायसवाल 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब 49वें ओवर में टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी बॉल पर उन्होंने गेंद को लॉन्ग-ऑन में पहुंचा दिया। बॉल बाउंड्री के बाहर गई और जायसवाल ने सेंचुरी पूरी की।

जायसवाल ने 151 बॉल में सेंचुरी लगाई।
जायसवाल ने 151 बॉल में सेंचुरी लगाई।

6. रजत को किस्मत का साथ नहीं मिला और विकेट गिरा
डेब्यू मैच में पाटीदार का भाग्य थोड़ा खराब रहा। अहमद की फुलर डिलीवरी एक्स्ट्रा बाउंस हुई। इससे रजत ने इसे डिफेंड करने की कोशिश की। जब रजत ने प्लेट किया तो बॉल उनके ग्लव्स पर लगी और फिर एक बाउंस ले कर विकेट की ओर जाने लगी। वहीं, पाटीदार ने उसे बचाने की कोशिश में गेंद को स्टंप्स पर मार दिया। इससे इंग्लैंड को एक भाग्यशाली विकेट मिला।

डेब्यू टेस्ट खेल रहे पाटीदार ने 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके शामिल रहे।
डेब्यू टेस्ट खेल रहे पाटीदार ने 32 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके शामिल रहे।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त

सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us