• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच:वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

sports_master by sports_master
January 17, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच:वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया

IND 212/4 (20)

AFG 212/6 (20)

Match tied and Super Over tied (India won the 2nd Super Over)
PLAYER OF THE MATCH
Rohit Sharma
PLAYER OF THE SERIES
Shivam Dube

बेंगलुरु|भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 मुकाबले को दूसरे सुपर ओवर में जीत लिया। बेंगलुरु में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली।

पहले सुपर ओवर में अफगानी टीम ने भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था और भारतीय टीम ने 16 रन बना लिए। ऐसे में पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा। ऐसे में विजेता का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ। इसमें भारत ने मेहमान टीम को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम एक ही रन बना सकी और दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने अति रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

एक समय भारत के 22 रन पर 4 आउट थे

इस जीत से भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।   टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत टीम इंडिया की इतनी असरदार नहीं रही थी। एक समय भारत के 22 रन पर 4 आउट थे। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने गजब कर दिया। रोहित ने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह ने 39 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। दोनों के बूते भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 6 विकेट पर 212 रन बना दिए। मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 1 विकेट पर 16 रन बना दिए। टीम इंडिया को सुपर ओवर जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने 2 छक्के जड़े। हालांकि इसके बावजूद भारत सुपर ओवर में 16 रन ही बना पाई। सुपर ओवर भी टाई रहा। इसके बाद एक और सुपर ओवर हुआ। इस सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 12 रन का टारगेट रखा। इसके बाद रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की और 1 रन पर ही अफगानिस्तान के दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया और भारत को 10 रन से मैच जिता दिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर हासिल किया बड़ा मुकाम, बन गई दुनिया की नंबर 1 टीम

भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर हासिल किया बड़ा मुकाम, बन गई दुनिया की नंबर 1 टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us