• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुमित पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे:ग्रैंडस्लैम में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले 1989 के बाद पहले भारतीय

sports_master by sports_master
January 16, 2024
in टेनिस
0
सुमित पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे:ग्रैंडस्लैम में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले 1989 के बाद पहले भारतीय

मेलबोर्न। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। साल 2021 में नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, लेकिन तब वह हार गए थे।वर्ल्ड रैंकिंग में 137वें नंबर के खिलाड़ी सुमित ने मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले राउंड में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी बुब्लिक को सीधे सेटों में हराया। 26 साल के नागल ने 2 घंटे 38 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में बुब्लिक पर 6-4, 6-2, 7-6 से जीत दर्ज किया।

34 साल के बाद किसी ग्रैंड स्लैम में भारतीय मेंस सिंगल्स खिलाड़ी की किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर यह पहली जीत है। इससे पहले, रमेश कृष्णन ने 1989 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैट्स विलेंडर को हराया था। बुब्लिक को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में 31वां सीड मिला है।

वर्ल्ड रैंकिंग में 137वें नंबर के खिलाड़ी सुमित ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6 से हराया।

टूर्नामेंट के आयोजक तय करते हैं सीड
बड़े टेनिस टूर्नामेंट में सीडिंग का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रैंड स्लैम जैसे विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में सीड मिलती है। सीड किसी खिलाड़ी की ओवरऑल रैंकिंग न होकर किसी टूर्नामेंट में मिली रैंकिंग होती है। ये सीड टूर्नामेंट के आयोजक ही तय करते हैं। सीड खिलाड़ी की दुनिया में मौजूदा रैंकिंग से ही तय होती है। सीड एक टूर्नामेंट के लिए टेम्पररी तौर पर मिलती है।

टॉप सीड प्लेयर्स को मिलता है फायदा
जिस खिलाड़ी को टॉप सीड दी जाती है, उसे टूर्मामेंट में बेस्ट ड्रॉ (मैच) दिया जाता है, ताकि हाई सीडेड प्लेयर टूर्नामेंट के आखिरी तक पहुंचे। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में टॉप-3 मेंस सीड प्लेयर में नोवाक जोकोविच पहले, कार्लोस अल्कारेज दूसरे और डेनियल मेदवदेव तीसरे नंबर पर हैं।

क्वालिफायर्स राउंड में एक भी सेट नहीं हारे थे सुमित
नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वालिफायर्स के पहले दौर में फ्रांस के जेफ्री ब्लैंकेनॉक्स को 6-3, 7-5 से हराया था। वहीं दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई एडवर्ड विंटर को 6-3, 6-2 से हराया था। वहीं फाइनल राउंड में स्लोवाकिया के एलेक्स मोल्कन को 6-4, 6-4 से हराकर 2021 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मेन राउंड में जगह बनाई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज:चीन के फेंग और बिंग जाओ भी अगले दौर में, मेंस डबल्स में वर्ल्ड चैंपियन भी जीते

प्रणय और राजावत का इंडिया ओपन बैडमिंटन में विजयी आगाज:चीन के फेंग और बिंग जाओ भी अगले दौर में, मेंस डबल्स में वर्ल्ड चैंपियन भी जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us