• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इस बार लंबा खेलने वाले हैं शिवम दुबे, रोहित-द्रविड़ देंगे उन्‍हें पूरा मौका

sports_master by sports_master
January 12, 2024
in क्रिकेट
0
इस बार लंबा खेलने वाले हैं शिवम दुबे, रोहित-द्रविड़ देंगे उन्‍हें पूरा मौका

नई दिल्ली (New Delhi) । भारत (India) ने अफगानिस्तान (afghanistan) को पहले टी20 मैच (T20 match) में आसानी से हरा दिया. कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) तकरीबन 15 महीने बाद टी20 टीम में तो लौटे, पर खाता नहीं खोल सके. लेकिन 3 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने इस मैच को अपना बना लिया. शिवम के रन बनाने और विकेट लेने से ज्यादा अहम उनकी अप्रोच रही. पूर्व विकेटकीपर सबा करीम की मानें तो शिवम दुबे को हार्दिक पंड्या की तरह तैयार किया जा रहा है. टीम मैनेजमेंट के पास उनके लिए रोल तय है.

भारत ने मोहाली में खेले गए टी20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया. प्लेयर ऑफ द मैच शिवम दुबे रहे. भारत की जीत के बाद सबा करीम ने कहा, ‘इस मैच को युवाओं ने जिताया. चाहे शुभमन हों या तिलक वर्मा या जीतेश शर्मा… सभी ने अच्छा खेल दिखाया. लेकिन मेरी नजर में इस मैच के असली हीरो शिवम दुबे रहे. उन्होंने 40 गेंद पर 60 रन की पारी खेली और सिर्फ 9 रन देकर एक विकेट भी लिया.’

र्व विकेटकीपर सबा करीम ने शिवम की पारी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ उनके रन को मत देखिए. आप यह देखिए कि उन्होंने कैसे बड़े-बड़े शॉट लगाए. सबसे बड़ी बात यह कि उन्हें जो रोल दिया गया था, उसे उन्होंने बखूबी निभाया. यह वही रोल है, जो हार्दिक पंड्या निभाते हैं. इसी साल जून में वर्ल्ड कप होना है और भारतीय मैनेजमेंट शिवम को उसी के मद्देनजर तैयार कर रहा है. इस बार रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ की जोड़ी शिवम को पूरा मौका देने जा रही है. वे (रोहित-द्रविड़) इस बार शिवम को जल्दी छोड़ने वाले नहीं हैं.’

सबा ने यह भी कहा कि टी20 वर्ल्ड कप सामने है. ऐसे में शिवम टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बता दें कि शिवम दुबे ने 95 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी की और अर्धशतक जमाकर इसका जश्न मनाया. यह शिवम के 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने 2019 में 50 रन का आंकड़ा पार किया था. शिवम ने 8 दिसंबर 2019 को 54 रन की पारी खेली थी.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंडिया-अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला कल, विराट कोहली इंदौर पहुंचे

इंडिया-अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला कल, विराट कोहली इंदौर पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us