• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रिंकू सिंह शतक के करीब पहुंचकर चूके, 3000 का आंकड़ा किया पार; टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

sports_master by sports_master
January 6, 2024
in क्रिकेट
0
रिंकू सिंह शतक के करीब पहुंचकर चूके, 3000 का आंकड़ा किया पार; टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे से लौटने के बाद रिंकू इस समय घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं. यूपी की ओर से रणजी ट्रॉफी (ranji trophy) खेल रहे रिंकू ने मौजूदा सीजन के पहले मैच की पहली ही पारी में धमाकेदार बैटिंग की. हालांकि इस दौरान वह अपना शतक चूक गए लेकिन अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यूपी की टीम रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में केरल के सामने है. रिंकू ने इस दौरान फर्स्ट क्लास (first class) क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए.

केरल के एसडी कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन रिंकू सिंह (Rinku SIngh) महज 8 रन से अपना सातवां फर्स्ट क्लास शतक चूक गए. उन्होंने 136 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. रिंकू को नीधीश ने विष्णु विनोद के हाथों कैच कराया. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह की इस बेहतरीन पारी के दम पर यूपी ने पहली पारी में 302 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए. रिंकू प्रथमश्रेणी क्रिकेट में सात शतक और 14 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल होने का सुनहरा मौका
रिंकू ने यह पारी मुश्किल हालात में खेली है जब टीम को उनकी इस पारी की जरूरत थी. आईपीएल में आखिर ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा सकते हैं. वह यदि रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रह तो फिर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. रिंकू इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं.

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल करियर
26 वर्षीय रिंकू सिंह ने पिछले साल 2023 में टी20 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 65.50 की औसत से 262 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. रिंकू का टी20 में स्ट्राइक रेट 180.68 का रहा है. उन्होंने 2 वनडे में 55 रन बनाए हैं. रिंकू जिस तरह से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि उनके लिए टेस्ट कैप दूर नहीं है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Bhopal: भोपाल में संस्कृति बचाओ संदेश से धोती-कुर्ता पहन हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, कॉमेंट्री भी संस्कृत में

Bhopal: भोपाल में संस्कृति बचाओ संदेश से धोती-कुर्ता पहन हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, कॉमेंट्री भी संस्कृत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us