• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कुलदीप, सिराज और शमी को टॉप-3 से कोई डिगा नहीं सकता; जानें क्या है रिकॉर्ड

sports_master by sports_master
December 22, 2023
in क्रिकेट
0
कुलदीप, सिराज और शमी को टॉप-3 से कोई डिगा नहीं सकता; जानें क्या है रिकॉर्ड

नई दिल्ली: साल 2023 अब विदा लेने को है. इस साल को जब हम क्रिकेट के नजरिए ये याद करेंगे तो भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आएगा. जैसे कि वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने की ही बात करें तो इस लिस्ट में दूर-दूर तक कोई विदेशी नजर नहीं आता. कुलदीप यादव ने 2023 में खेले गए वनडे मुकाबलों में सबसे अधिक विकेट लिए. मजेदार बात देखिए कि सबसे ज्यादा वनडे विकेट की लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारतीय खिलाड़ी हैं. इनमें से एक खिलाड़ी को हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है.

भारत ने 2023 में सबसे अधिक वनडे मैच खेले और जीते भी. भारत की इस जीत में सबसे अधिक भूमिका 3 गेंदबाजों की रही. खासकर कुलदीप यादव की. चाइनामैन कुलदीप ने 2023 में 30 वनडे खेले और 49 विकेट लिए. कुलदीप ने इस साल महज 20.48 की औसत से विकेट लिए. उनका स्ट्राइक रेट 26.65 रहा. यानी उन्होंने औसतन हर 26वीं गेंद पर विकेट लिया. उनका बेस्ट 5/25 रहा.

साल मे सबसे अधिक वनडे विकेट लेने के मामले में मोहम्मद सिराज दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने इस साल 25 वनडे मैच में 44 विकेट झटके. उनका बेस्ट 6/21 रहा. सिराज ने 2023 में 20.68 की औसत और 23.47 की स्ट्राइक रेट से विकेट लिए.

सबसे अधिक विकेट की इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भले ही तीसरे नंबर पर हो, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 के अपने यादगार प्रदर्शन के कारण वे इस साल को भूलने वाले नहीं हैं. मोहम्मद शमी ने इस साल 19 मैच में 43 विकेट लिए. उनका औसत 16.46 और स्ट्राइक रेट 18.53 रहा. बेस्ट 7/57 रहा. स्पष्ट है कि शमी ने अगर इस साल कुछ मैच और खेले होते तो वह सबसे अधिक विकेट लेने की इस लिस्ट में पहले नंबर पर हो सकते थे. इसी प्रदर्शन की वजह से मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है.

कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के अलावा दुनिया के 3 बॉलर ही ऐसे रहे, जिन्होंने 2023 में 40 या इससे अधिक विकेट झटके. ये तन गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और संदीप लमिछाने रहे. नेपाल के संदीप 21 मैच में 43 विकेट लेकर साल के चौथे सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने 2023 में 21 मैच में 42 विकेट लिए. छठे नंबर पर पाकिस्तान के ही हारिस रऊफ रहे, जिन्होंने 22 मैच में 40 विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा, दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी साल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल रहे. एडम जम्पा ने 38, महेश तीक्ष्णा ने 37, मार्को यानसेन ने 33 और गेराल्ड कोएत्जी ने 31 विकेट लिए हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक लौटे भारत, ये है वजह

विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक लौटे भारत, ये है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us