• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, जॉर्जी की शतकीय पारी

sports_master by sports_master
December 19, 2023
in क्रिकेट
0
साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता:सीरीज 1-1 की बराबरी पर, जॉर्जी की शतकीय पारी

मेजबान साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत पर 8 विकेट की जीत हासिल की। इस जीत से 3 मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ गई है। अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, यानी कि विनर का फैसला 21 दिसंबर को पार्ल में होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले से होगा।

केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में मंगलवार को अफ्रीकी टीम ने 212 रनों का टारगेट 42.3 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। ओपनर टोनी डी जॉर्जी (नाबाद 119 रन) ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया, जबकि रीज हेंडिक्स (52 रन) ने 7वीं फिफ्टी जमाई। रासी वान डर डसन ने 36 रन का योगदान दिया।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर साई सुदर्शन ने 62 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 56 रन की पारी खेली। नांद्रे बर्गर को 3 विकेट मिले।

पावरप्ले में साउथ अफ्रीका की संभली शुरुआत
212 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका की टीम ने संभली शुरुआत की। अफ्रीकी ओपनर्स ने बड़े शॉर्ट के लिए के लिए खराब बॉल का इंतजार किया और अच्छी बॉल को सम्मान दिया। 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को जीवनदान मिला। मुकेश कुमार की बाहर जाती बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने स्लिप पर उनका कैच छोड़ा।

शुरुआती 10 ओवर में खेल में साउथ अफ्रीकी टीम ने धीमी गति से रन बनाए, लेकिन विकेट बचाने में कामयाब रही। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/0 रहा।

भारत ने दिया 212 रन का टारगेट, साई सुदर्शन और केएल राहुल की फिफ्टी
टीम ने केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर साई सुदर्शन (62 रन) और कप्तान केएल राहुल (56 रन) ने अर्धशतक जमाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट चटकाए। ब्युरन हेन्ड्रिक्स और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले।

साई सुदर्शन ने 83 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। सुदर्शन ने लगातान अपने दूसरे इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया।
साई सुदर्शन ने 83 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। सुदर्शन ने लगातान अपने दूसरे इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया।

डेथ ओवर्स में टेल एंडर्स ने 200 पार पहुंचाया
मिडिल ओवर में 7 विकेट गंवाने के बाद टेल एंडर्स ने भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आखिरी 38 बॉल पर टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 34 रन बनाए।

मिडिल ओवर में बिखरा भारतीय बैटिंग ऑर्डर, 6 विकेट गिरे
पावरप्ले में धीमी शुरुआत के बाद भारतीय बैटिंग ऑर्डर मिडिल ऑर्डर में बिखर गया। भारतीय टीम ने बीच के ओवर में 131 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए। 40 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 177/7 रहा। आगे कुछ पॉइंट्स में मिडिल ओवर का खेल…

  • केएल राहुल की 18वीं फिफ्टी, इस साल 1000+ रन बनाए केएल राहुल ने 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 60 बॉल पर अर्धशतक जमाया। यह केएल राहुल का 18वां वनडे अर्धशतक है। वे इस साल 1000 रन बना चुके हैं।
  • साई सुदर्शन की लगातार दूसरी फिफ्टी सुदर्शन ने 65 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 83 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल है। साई सुदर्शन ने वनडे करियर की दूसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने सुदर्शन ने पिछले मैच में डेब्यू किया था और फिफ्टी जमाई थी।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Update // IPL ऑक्शन- ₹230.45 करोड़ में 72 खिलाड़ी बिके

Update // IPL ऑक्शन- ₹230.45 करोड़ में 72 खिलाड़ी बिके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us