• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Ind Vs SA: भारत के खिलाफ पहले वनडे में पिंक जर्सी में नजर आएंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

sports_master by sports_master
December 16, 2023
in क्रिकेट
0
Ind Vs SA: भारत के खिलाफ पहले वनडे में पिंक जर्सी में नजर आएंगे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत और साउथ अफ्रीका (India and South Africa.) के बीच पहला वनडे मैच (First ODI match between.) रविवार को जोहासंबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम (New Wanderers Stadium in Johannesburg) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मेजबान टीम के खिलाड़ी (host team players) परंपरागत ग्रीन की जगह गुलाबी जर्सी (pink jersey) पहने मैदान में नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी वहीं प्रोटियाज टीम की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे. दोनों टीमें इससे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ी थीं जो 1-1 से ड्रॉ रही थी. अब दोनों का सामना 50 ओवर की क्रिकेट में होने जा रहा है जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भारत (IND vs SA Pink ODI) के खिलाफ पहले वनडे में पिंक जर्सी पहने नजर आएंगे. हालांकि इस दौरान मैदान पर मौजूद दर्शक भी गुलाबी रंग में दिखाई देंगे. मतलब ये कि वे भी पिंक कलर के कपड़े में वहां मौजूद होंगे. इस मैच से जुटाए गए पैसे ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट को जाएगा. न्यू वांडरर्स के टाइटल स्पॉन्सर के साथ मिलकर पहले वनडे को पिंक डे के रूप में मनाया जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अपनी नीली जर्सी पर गुलाबी रंग की पट्टी लगा सकते हैं।

पिंक जर्सी में डिविलियर्स जड़ चुके हैं सबसे तेज शतक
पिंक जर्सी में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलयर्स (AB de Villiers) पिंक जर्सी पहनकर सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं. डिविलियर्स ने साल 2011 में पहली बार गुलाबी जर्सी पहनी थी. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर खूब नाम कमाया. यह वनडे क्रिकेट में किसी बैटर का सबसे तेज शतक है. साउथ अफ्रीका ने पिंक जर्सी में अभी तक 5 वनडे खेले हैं और सभी मैचों में अभी तक 340 प्लस स्कोर किया है।

भारत दूसरी बार पिंक जर्सी में करेगा साउथ अफ्रीका का सामना
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2013 में पिंक वनडे मैच खेला गया था. उस समय प्रोटियाज टीम के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक अपना पहला वनडे सीरीज खेल रहे थे जिसमें उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. पिंक वनडे में सबसे बड़ा टोटल 2 विकेट पर 439 रन रहा है जो साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया है. पिंक वनडे हमेशा से वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाता रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को, 77 स्लॉट भरे जाएंगे:गुजरात को हार्दिक का विकल्प चाहिए, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों की जरूरत

IPL मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को, 77 स्लॉट भरे जाएंगे:गुजरात को हार्दिक का विकल्प चाहिए, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us