• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Badminton: नोजोमी ओकुहारा ने भारत में अपने खराब अनुभव की दास्तां सुनाईं, बताया कैब ड्राइवर ने कैसे लगाया चूना

sports_master by sports_master
December 14, 2023
in बैडमिंटन
0
Badminton: नोजोमी ओकुहारा ने भारत में अपने खराब अनुभव की दास्तां सुनाईं, बताया कैब ड्राइवर ने कैसे लगाया चूना
ओकुहारा के भारतीय दोस्तों बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पीवी सिंधू ने स्थानीय सदस्यों से बात करके उनके लिए होटल की व्यवस्था की। प्रणय ने अभ्यास के लिए पहुंचने के लिए उन्हें कार उपलब्ध कराई।


Badminton: Nozomi Okuhara told the story of her bad experience in India, told how the cab driver defrauded her बैडमिंटन में पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा ने हाल ही में भारत यात्रा का अपना खराब अनुभव साझा किया जहां दिल्ली के एक कैब ड्राइवर ने उन्हें चूना लगाया और ओडिशा के कटक में होटल में उन्हें कमरे के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
28 वर्ष की ओकुहारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली हवाई हड्डे पर एक कैब ड्राइवर ने उन्हें परेशान किया और चूना लगाया। ओडिशा ओपन के लिए सोमवार को कटक पहुंचने पर उन्हें आधिकारिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। होटल में जाने के लिए उन्हें चार घंटे इंतजार करना पड़ा और अभ्यास सत्र के लिए सुबह आठ बजे भी उन्हें बस या कार नहीं मिली थी।
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जापान की खिलाड़ी ने लॉजिस्टिक का ब्यौरा (स्थानीय यात्रा और होटल) देने वाला कोई ईमेल नहीं भेजा वरना ऐसी नौबत नहीं आती।
ओकुहारा ने लखनऊ में सैयद मेादी सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। वह रविवार की रात हांगकांग के रास्ते दिल्ली आईं। इसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर एक अजनबी ने उनका सामान एक ट्रॉली पर रख दिया। फिर एक निजी टैक्सी ड्राइवर ने पास ही के होटल तक पहुंचाने के लिए उबर की तुलना में उनसे दस गुना अधिक पैसा लिया।
ओकुहारा के भारतीय दोस्तों बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पीवी सिंधू ने स्थानीय सदस्यों से बात करके उनके लिए होटल की व्यवस्था की। प्रणय ने अभ्यास के लिए पहुंचने के लिए उन्हें कार उपलब्ध कराई।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल

IPL से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us