• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी संभालेंगे

sports_master by sports_master
December 14, 2023
in क्रिकेट
0
श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी संभालेंगे

नई दिल्ली। आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2024) के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी (players auction in dubai) होनी है। उससे पहले दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Ayyar) आगामी सीजन में टीम की कमान संभालेंगे। वह 2023 सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह नीतीश राणा (Nitish Rana) ने कप्तानी की थी। गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रबंधन ने श्रेयस अय्यर को फिर से कप्तानी सौंपनी की घोषणा की। इस सीजन में नीतीश राणा उपकप्तान होंगे। अय्यर चोट के कारण सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई थी।

फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि वह खुश हैं कि अय्यर वापस आ गए हैं और कप्तानी संभालनी के लिए पूरी तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है, वह उनके मेहनत का प्रमाण है। श्रेयस ने सितंबर में एशिया कप से टीम में वापसी की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में मोहाली में 86 गेंदों में शतक के साथ फॉर्म में वापसी की। हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में उन्होंने चौथे नंबर पर अहम योगदान दिया। अय्यर ने 11 पारियों में 66.25 की औसत से दो शतक और तीन अर्द्धशतक की मदद से 530 रन बनाए।नीतीश राणा की कप्तानी में कोलकाता की टीम पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही थी। श्रेयस ने फिर से कप्तानी मिलने के बाद कहा, ”मेरा मानना है कि पिछले सीजन में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें चोट के कारण मेरी अनुपस्थिति भी शामिल थी। नीतीश ने न केवल मेरी जगह भरने के लिए बल्कि अपने सराहनीय नेतृत्व के साथ भी बहुत अच्छा काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इससे नेतृत्व समूह मजबूत होगा।”

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय महिला क्रिकेट टीम  ने पहले दिन ही 7 विकेट खोकर 410 रन बनाए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले दिन ही 7 विकेट खोकर 410 रन बनाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us