• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Vijay Hazare Trophy: भारत को मिल गया नया युवराज सिंह! विजय हजारे में सेंचुरी ठोक कर पेश की दावेदारी

sports_master by sports_master
December 5, 2023
in क्रिकेट
0
Vijay Hazare Trophy: भारत को मिल गया नया युवराज सिंह! विजय हजारे में सेंचुरी ठोक कर पेश की दावेदारी

बेंगलुरु: भारत के लोकप्रिय भारतीय डॉमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले रहे हैं। वहीं आज यानी 5 दिसंबर को बेंगलुरु में ग्रुप ए का मुकाबला रेल्वे और केरल के बीच खेला गया। इस मैच में रेल्वे ने रोचक अंदाज में 18 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं रेल्वे के युवराज सिंह ने कोहराम मचा दिया। उन्होंने दमदार शतक जड़कर अपने टीम को मैच जिता दिया।

युवराज सिंह ने निकाली केरल की हेकड़ी

बरेली के उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवराज सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया। उन्होंने केरल के खिलाफ शानदार शतक ठोका। इस टूर्नामेंट पर भारतीय चेयनकर्ताओं की नजरें जरूर बनी होंगी। अगर उन्हें कोई खिलाड़ी पसंद आया तो उस प्लेयर की किस्मत खुल सकती है। युवराज सिंह ने 136 गेंदों का सामना कर नाबाद 121 रन बनाए। 88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं वह अगर इस तरह से परफॉर्म करते रहे तो जल्द ही भारतीय टीम के लिए भी खेल सकते हैं।केरल के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में रेल्वे ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाने में सफल हुई। युवराज सिंह ने सर्वाधिक नाबाद 121 रन बनाए। इसके अलावा प्रथम सिंह ने भी 61 रन की गजब पारी खेली। वहीं कप्तान उपेंद्र यादव ने भी 31 रन की अच्छी पारी खेली। वहीं केरल की ओर से वेसख चंद्रन ने 2 विकेट लिए जबकि बसिल थंपी, अखिन सथार और अखिल स्कारिया को 1-1 सफलता मिली।

237 रन पर सीमित हो गई केरल

केरल 256 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 237 रन पर ही सीमित हो गई। वह 50 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन ही बना पाए और 18 रन से मैच हार गए। केरल की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 128 रन की लड़ाकू पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए। वहीं श्रेयस गोपाल ने भी अर्धशतक (53) ठोका। रेल्वे की ओर से राहुल शर्मा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। हिमांशू सांगवान के हाथ 2 सफलता लगी। इसके अलावा करण शर्मा और राज चौधरी मे 1-1 विकेट अपने नाम किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Vijay Hazare Trophy 2023: हरियाणा-राजस्थान समेत 6 टीमों को मिला क्वार्टर फाइनल की टिकट, दिल्ली ग्रुप स्टेज में हुई बाहर

Vijay Hazare Trophy 2023: हरियाणा-राजस्थान समेत 6 टीमों को मिला क्वार्टर फाइनल की टिकट, दिल्ली ग्रुप स्टेज में हुई बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us