• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टी20 सीरीज भारत के नाम, भारत ने मैच जीतने क साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

sports_master by sports_master
December 1, 2023
in क्रिकेट
0
टी20 सीरीज भारत के नाम, भारत ने मैच जीतने क साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

रायपुर| भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 जीता, टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।

रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली। पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, इसे जीतने पर भी कंगारू टीम सीरीज नहीं जीत सकेगी। इंदौर के आवेश खान ने मैच के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। भारत से रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 अहम विकेट लिए।

  175 रन का टारगेट चेज करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में कंगारू टीम का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही बॉल पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 52/2 रहा।

टाई मुकाबलों को मिलाकर 138 टी-20 जीत चुका है भारत
भारत ने आज 136वां मुकाबला जीता, टीम को 67 में हार मिली। 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा भी रहा। सबसे ज्यादा टी-20 जीत में टीम ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 135 मुकाबले जीते हैं।

हालांकि टी-20 में टाई मुकाबलों के बाद भी अब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकलता है। उन नतीजों को भी जोड़ें तो भारत अब तक 139 और पाकिस्तान 136 टी-20 मैच जीता है।

 टीम इंडिया ने दिया 175 रन का टारगेट, रिंकू फिफ्टी चूके
टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 29 बॉल पर 158.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

रिंकू के अलावा, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 37, जितेश शर्मा ने 35 और ऋतुराज गायकवाड ने 32 रन बनाए। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके, जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर सांघा को 2-2 विकेट मिले।

रिंकू सिंह ने 29 बॉल पर 46 रन की पारी खेली।
रिंकू सिंह ने 29 बॉल पर 46 रन की पारी खेली।

डेथ ओवर में 40 रन बनाने में गंवाए 5 विकेट
मिडिल ओवर में टीम इंडिया के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने रन बनाने का जिम्मा उठाया। 16 ओवर में टीम ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा क्रीज पर थे। यहां से लग रहा था कि टीम इंडिया का स्कोर 200 के करीब जाएगा, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी के चार ओवर में 40 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। रिंकू सिंह 46 और जितेश शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए।

मिडिल ओवर्स में भारत ने गंवाए 3 विकेट
पावरप्ले में 50 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने 7 से 16 ओवर के बीच 3 विकेट गंवा दिए। इन 10 ओवरों में टीम 84 रन ही बना सकी। ओपनर यशस्वी के विकेट के बाद श्रेयस अय्यर 8 और सूर्यकुमार यादव 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने ऋतुराज गायकवाड और जितेश शर्मा के साथ पार्टनरशिप कर टीम को 130 के पार पहुंचाया। गायकवाड 32 रन बनाकर आउट हुए।

पावरप्ले में टीम इंडिया ने 50 रन बनाए, एक विकेट भी गिरा
पावरप्ले के पहले ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बॉलर आरोन हार्डी ने भारतीय ओपनर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने पहले ओवर में कोई रन नहीं बनने दिया। टीम इंडिया का खाता लेग बाय के रन से खुला। उसके बाद जायसवाल और गायकवाड की जोड़ी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

पावरप्ले में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पावरप्ले की आखिरी बॉल पर आरोन हार्डी ने आउट किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रिंकू सिंह ने बताया लंबे सिक्सर्स का राज:जिम ट्रेनिंग से मिली लंबे शॉट खेलने की स्ट्रेंथ

रिंकू सिंह ने बताया लंबे सिक्सर्स का राज:जिम ट्रेनिंग से मिली लंबे शॉट खेलने की स्ट्रेंथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us