• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विलियमसन की 29वीं टेस्ट सेंचुरी, कोहली की बराबरी पर आए

sports_master by sports_master
November 29, 2023
in क्रिकेट
0
विलियमसन की 29वीं टेस्ट सेंचुरी, कोहली की बराबरी पर आए

सिलहट/केन विलियमसन (104 रन) ने टेस्ट सेंचुरी के मामले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर ली है।विलियमसन ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में करियर का 29वां शतक जमाया। यह उनका इस साल चौथा शतक है। वे साल 2023 में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने हैं। केन ने लगातार तीसरा टेस्ट शतक जमाया है। विराट के नाम भी टेस्ट में 29 शतक ही हैं।

सिलहट में केन की इस शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं। काइल जेमिसन 7 और टिम साउदी 1 रन पर नाबाद हैं। दूसरे दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश की टीम 310 रन पर ऑलआउट हो गई।

44 रन से पीछे है कीवी टीम
न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन के अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 42 और डेरिल मिचेल ने 41 रन की पारी खेली। शेष बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। टीम ने 36 रन के स्कोर पर टॉम लैथम का विकेट गंवाया। लैथम 21 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद डेवोन कॉन्वे (12 रन) 44 रन के टीम स्कोर पर आउट हुए।

50 रन के अंदर ओपनर्स के आउट होने के बाद केन विलियमसन ने मोर्चा संभाला और हेनरी निकोलस के साथ 54 रन की साझेदारी की। लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चली और निकोलस 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ​​​​​

विलियमसन ने डेरिल मिचेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन मिचेल 41 रन बनाकर आउट हो गए। केन ने उनके साथ 66 रन जोड़े। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ 78 रन की पार्टनरशिप की। जब केन आउट हुए तब तक न्यूजीलैंड की टीम 262 रन तक पहुंच चुकी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 और वनडे नहीं खेलेंगे

कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 और वनडे नहीं खेलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us