वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को अमरोहा पहुंचे। यहां अपनी मां को गले लगाकर भावुक हो गए। मां ने उन्हें दिलासा दिलाया। कहा कि हार से निराश न हों, भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास करें।
शमी ने मां के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की। लिखा- मां आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। उम्मीद है आप जल्दी अच्छा महसूस करेंगी। दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल के दिन उनकी मां बीमार हो गई थीं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था।
शमी ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, ” फाइनल में अगर हमारे पास 300 रन होते तो शायद नतीजा फेवर में होता। हम टॉस हार गए थे। मगर किसी एक चीज को ब्लेम करके मुझे नहीं लगता कि कोई फायदा होगा। ओवरऑल टीम को देखा जाता है कि हम कहां स्टैंड करते हैं। सबसे अहम होता है कि एक टीम के रूप में काम करना।”
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ट्रॉफी का अपमान किया
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श के ट्रॉफी पर पैर रखने के सवाल पर शमी ने कहा, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ट्रॉफी का अपमान किया है। मैं इससे पर्सनली आहत हुआ हूं।युवाओं से क्या कहना चाहते हैं? सवाल पर शमी ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि मैंने बिना सुविधाओं के संघर्ष से यहां तक का सफर तय किया है। आज आपके पास फैसिलिटी है, तो आप उनका इस्तेमाल करके हार्ड वर्क करें और आगे बढ़ें।
गांव में बन रहे स्टेडियम के लिए कोई सेवा होगी तो करूंगा
उन्होंने कहा, मेरे गांव में स्टेडियम अनाउंस किया गया है। मैं वहां जाकर देखूंगा। अगर मेरे लायक कोई सेवा होगी तो मैं जरूर करूंगा।
शमी ने कहा-पीएम का गले लगाना सबसे यादगार पल



