• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया फाइनल में ,द.अफ्रीका का सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला जारी

19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल

sports_master by sports_master
November 16, 2023
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया फाइनल में ,द.अफ्रीका का सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला जारी

कोलकाता/ऑस्ट्रेलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहीं, साउथ अफ्रीका एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट चोकर्स टीम साबित हुई। यह पांचवां मौका है, जब अफ्रीकी टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी है।

साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम 49.4 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ओपनर ट्रेविस हेड ने 48 बॉल पर 62 रन की आक्रामक पारी खेली। बीच में स्टीव स्मिथ ने 30 और जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए।

 साउथ अफ्रीका ने लगातार 5वां सेमीफाइनल गंवाया
साउथ अफ्रीका की टीम लगातार 5वें सेमीफाइनल से हारकर बाहर हुई है। इससे पहले, टीम 1992, 1999, 2007 और 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से हारकर बाहर हो चुकी है। अफ्रीकी टीम अब तक 5 बार वर्ल्ड कप के टॉप-4 में पहुंच सकी है।

पावरप्ले में कंगारुओं की तेज शुरुआत, मार्करम-रबाडा ने दिए झटके
पावरप्ले के पहले 6 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। ट्रैविस हेड और डेविड वॉर्नर ने 6 ओवर्स में 60 रन बना लिए। छठे ओवर में रबाडा ने 21 रन दिए।

7वें ओवर में कप्तान टेम्बा बावुमा ने बदलाव किया और ऐडन मार्करम ने वॉर्नर का विकेट दिलाया। यहां से साउथ अफ्रीका का कमबैक हुआ और 8वें ओवर में मिचेल मार्श भी आउट हो गए। आखिरी 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 14 रन ही बना सका और साउथ अफ्रीका को 2 विकेट हासिल हुए।

 साउथ अफ्रीका 212 रन पर आउट, मिलर का शतक
अफ्रीकी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई।

डेविड मिलर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने दूसरा वर्ल्ड कप शतक जमाया। मिलर ने छक्के के साथ सेंचुरी पूरी की। वे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सेंचुरी जमाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले, फॉफ डु प्लेसिस ने 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 82 रन बनाए थे। मिलर के अलावा, हेनरिक क्लासन 47 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को 2-2 विकेट मिले।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिकेटर के रूप में शमी अच्छे, पति के रूप में बहुत बुरे -हसीन जहां

क्रिकेटर के रूप में शमी अच्छे, पति के रूप में बहुत बुरे -हसीन जहां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us