• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत-न्यूजीलैंड मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड

sports_master by sports_master
November 16, 2023
in क्रिकेट
0
भारत-न्यूजीलैंड मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप-2023 सेमीफाइनल के मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। OTT पर अब तक किसी भी क्रिकेट मैच को इतने लोगों ने लाइव कभी नहीं देखा था।

इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में 5 नवंबर को खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका मैच के नाम था, जिसे करीब 4.4 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा था। बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में करीब 33 हजार दर्शक मौजूद थे।

मौजूद थे।

हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मैच
दरअसल, विश्व कप मैचों के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसके अलावा फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 9 जून को ऐलान किया था कि यूजर्स ऐप पर एशिया कप 2023 और ICC मेंस क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे।

हॉटस्टार अपनी व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा का तरीका आजमा रहा है। ऐसा करके डिज्नी+हॉटस्टार जियो सिनेमा की इंडिया में ग्रोथ को चैलेंज करना चाहता है। जियो सिनेमा ने IPL 2023 के सभी मैच फ्री में दिखाए थे, जिससे कंपनी को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली थी।

भारत में डिज्नी+हॉटस्टार के पेड सब्सक्राइबर्स लगातार कम हो रहे
अंबानी के मीडिया वेंचर ने IPL के डिजिटल राइट्स हासिल करने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार समेत अन्य कई कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद से भारत में डिज्नी+हॉटस्टार के पेड सब्सक्राइबर्स लगातार कम हो रहे हैं।

एक साल में डिज्नी+हॉटस्टार के लगभग 2.37 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं। इसमें पिछली तिमाही में 28 लाख कस्टमर्स की गिरावट भी शामिल है। सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में OTT का कुल कस्टमर बेस घटकर 3.76 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल अक्टूबर में 6.13 करोड़ था।

2.9 अरब डॉलर में हासिल किए थे IPL के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स
जियो सिनेमा ऐप IPL 2023 का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर था। रिलायंस के वायकॉम-18 ने 2023 से 2027 तक लगभग 2.9 अरब डॉलर (23 हजार 917 करोड़ रुपए) में IPL डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए थे, जो पहले डिज्नी के पास थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीन बार आत्महत्या की कोशिश की मोहम्मद शमी ने, 24 मंजिल से कूदना चाहते थे

तीन बार आत्महत्या की कोशिश की मोहम्मद शमी ने, 24 मंजिल से कूदना चाहते थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us