• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, April 26, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया

sports_master by sports_master
November 10, 2023
in क्रिकेट
0
साउथ अफ्रीका आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। टीम ने अहमदाबाद में 245 रन का टारगेट 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रासी वान डर डसन ने 76 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 41 और डेविड मिलर ने 24 रन का योगदान दिया। मोहम्मद नबी और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम 50 ओवर में 244 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 4 विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, 10 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया
245 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। क्विंटन डी कॉक ने तेजी से रन बनाए और कप्तान टेम्बा बावुमा ने उनका बखूबी साथ निभाया। टीम ने 10 ओवर में बगैर नुकसान के 57 रन बनाए।

टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक पहले विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की।
टेम्बा बावुमा और क्विंटन डी कॉक पहले विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की।

जेराल्ड कूट्जी ने लिए 4 विकेट
अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 97 रन बनाए, जबकि रहमत शाह ने 26, नूर अहमद ने 26, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 और राशिद खान ने 14 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 4 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और लुंगी एनगिडी को 2-2 विकेट मिले।

अजमत ने टीम को 244 तक पहुंचाया, लेकिन सेंचुरी नहीं बना सके
डेथ ओवर में अफगानी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राशिद के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई ने नूर अहमद (26 रन) के साथ 44 और मुजीब उर रहमान के साथ 22 रन की अहम साझेदारी की। वे 97 रन बनाकर नाबाद लौटे और पहली सेंचुरी बनाने से चूक गए। टीम ने आखिरी 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 71 रन बनाए।

शाह, अजमत और राशिद ने 150 पार पहुंचाया, टीम ने 132 बनाने में 5 विकेट गंवाए
पारी के मिडिल ओवर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के नाम रहे, हालांकि रहमत शाह 26 और राशिद खान 14 ने छोटी, लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। रहमत ने अजमतुल्लाह ओमरजई के साथ 49 और राशिद ने 44 रनों की अहम साझेदारी की। इन साझेदारियों के दम पर टीम 150 रन का आंकड़ा पार कर सकी। 40वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 173/7 रहा।

इसस पहले, पावरप्ले में 41/2 बनाने के बाद टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए, 116 रन पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवाने के बाद ऐसा लगने लगा था कि अफगानी टीम जल्दी ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन राशिद खान ने अजमतुल्लाह ओमरजई के साथ साझेदारी करके स्कोर आगे बढ़ाया। 23वें ओवर में अफगानी फील्डर्स ने अजमतुल्लाह को रनआउट करने का मौका गंवाया, तब वे 21 रन पर खेल रहे थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
न्यूजीलैंड  के ओपनर रचिन बेंगलुरु में अपने पुश्तैनी घर पहुंचे:दादी ने नजर उतारी

न्यूजीलैंड  के ओपनर रचिन बेंगलुरु में अपने पुश्तैनी घर पहुंचे:दादी ने नजर उतारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us