• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वानखेड़े में सचिन का स्टैच्यू लगा:तेंदुलकर का रणजी करियर यहीं शुरू हुआ, आखिरी टेस्ट यहीं खेला

sports_master by sports_master
November 1, 2023
in क्रिकेट
0

मुंबई/मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बुधवार 1 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू का इनॉगरेशन किया। सेरेमनी शाम 5 बजे हुई। सचिन की प्रतिमा स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास लगाई गई है। यह प्रतिमा उनके जीवन के 50 सालों को समर्पित है। इस साल अप्रैल में सचिन ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था।

अनावरण समारोह में सचिन तेंदुलकर के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ​​​​BCCI सचिव जय शाह, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और NCP नेता शरद पवार भी मौजूद रहे। इस दौरान सचिन की पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी मौजूद रहीं।

दो दशकों के सफल करियर के बाद सचिन ने नवंबर 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में ही अपना 200वां और अंतिम टेस्ट खेला था।

स्टैचू को स्टेडियम के भीतर सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास लगाया गया हैं।
स्टैचू को स्टेडियम के भीतर सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास लगाया गया हैं।
अनावरण के दौरान सचिन वाइफ अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।
अनावरण के दौरान सचिन वाइफ अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

सचिन क्रिकेट को परिवार से ऊपर रखते हैं – शाह
जय शाह बोले कि, सचिन तेंदुलकर क्रिकेट को अपने परिवार से भी ऊपर रखते थे। जब सचिन 1999 में वर्ल्ड कप खेल रहे थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वह फिर से इंग्लैंड गए और केन्या के खिलाफ शतक बनाया और इसे अपने दिवंगत पिता और देश को समर्पित किया।

शाह ने आगे कहा कि, सचिन ने ही सजेशन दिया था कि एमएस धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाना चाहिए।

इवेंट के दौरान सचिन तेदुलकर को उनकी प्रतिमा का रैप्लिका दिया गया।
इवेंट के दौरान सचिन तेदुलकर को उनकी प्रतिमा का रैप्लिका दिया गया।

मैंने अपना पहला रणजी मैच यहीं खेला- सचिन
स्टैच्यू बनने की बात पर सचिन तेंदुलकर ने इस साल मार्च में कहा था, ‘मुझे बहुत खुशी हो रही है। 1988 में वानखेड़े में यह सब शुरू हुआ। यहीं मैंने अपना पहला रणजी मैच खेला। मेरे प्रोफेशनल प्लेयर बनने से पहले यहीं पर कोच आचरेकर सर ने मुझे फटकार लगाई थी और उसके बाद से मैं एक सीरियस क्रिकेटर बन गया। ये मेरे लिए बहुत खास जगह है, इस जगह से मेरी बहुत ही खास यादें जुड़ी हुई हैं। वानखेड़े स्टेडियम में मेरा स्टैच्यू बनना बहुत बड़ी बात है।

‘वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था 2011 वर्ल्ड कप फाइनल
2011 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था। यहां भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया। भारत पहली ऐसी मेजबान टीम बनी थी, जिसने वर्ल्ड कप जीता था। इससे पहले किसी टीम ने अपनी जमीन पर वर्ल्ड कप नहीं जीता था। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में टॉप-5 में आए:शुभमन गिल अब बाबर आजम से 2 पॉइंट्स पीछे, गेंदबाजी में शाहीन नंबर-1

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us