• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लियोनल मेसी ने आठवीं बार बैलोन डी’ ओर जीता

sports_master by sports_master
October 31, 2023
in फुटबॉल
0

फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी ने सोमवार को आठवीं बार बैलोन डी’ ओर का खिताब जीता। मेसी ने सीजन के टॉप 30 फुटबॉलर की सूची में पहला स्थान पाया है। वहीं, मैनचेस्टेर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड और PSG के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

बैलोन डी’ ओर फुटबॉल में सीजन के बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है। मेसी अमेरिकन क्लब इंटर मियामी से क्लब फुटबॉल खेलते हैं। इससे पहले वह फ्रांस के क्लब PSG पेरिस सेंट जर्मन से जुड़े थे। मेसी की कप्तानी में नेशनल टीम अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब पिछले साल जीता था।

मेसी को बैलोन डी’ ओर अवॉर्ड इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने स्टेज पर दिया। लियोनल मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीत चुके हैं। मेसी के नाम कुल 8 बैलोन डी’ ओर हैं। जबकि 5 बैलोन डी’ ओर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

मार्टिनेज को वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड मिला
अर्जेंटीना टीम और एस्टन विला के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्रॉफी प्रदान किया गया है। मार्टिनेज ने फाइनल में फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट जीत में किंग्सले कोमान से स्पॉट-किक बचाकर कतर में गोल्डन ग्लव जीता था। उन्होंने एस्टन विला को प्रीमियर लीग में सातवां स्थान हासिल करने और यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में जगह पक्का करने में भी अहम रोल निभाया।

ऐताना बोनामती ने विमेंस कैटेगरी में जीता बैलोन डी’ ओर
विमेंस में स्पेन की खिलाड़ी ऐताना बोनामती ने बैलोन डी’ ओर जीता। ऐताना बोनामती ने इस साल अपनी नेशनल टीम स्पेन के साथ विमेंस फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इससे पहले उन्होंने अपने क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ विमेंस चैंपियंस लीग और डोमेस्टीक लीग (लीगा F) की ट्रॉफी भी जीती थी।

पिछले सीजन क्लब और नेशनल टीम के साथ बोनामती ने कुल 21 गोल किए।
पिछले सीजन क्लब और नेशनल टीम के साथ बोनामती ने कुल 21 गोल किए।

मैनचेस्टर सिटी ने क्लब ऑफ ईयर का पुरस्कार जीता
मैनचेस्टर सिटी को लगातार दूसरे साल बेस्ट क्लब का पुरस्कार मिला हैं। मैनचेस्टर सिटी ने पिछले सीजन में चैंपियंस लीग, प्रीमियर लीग और एफए कप यानी 3 प्रमुख ट्रॉफी का ट्रेबल जीतने वाली केवल दूसरी इंगलिश टीम बन गई। सिटी की राइवल टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 1998-99 सीजन में ट्रेबल जीता था। लिजेंडरी मैनेजर एलेक्स फर्ग्यूसन तब टीम के कोच हुआ करते थे।

क्या है बैलोन डी ओर पुरस्कार
बैलोन डी’ ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है। विनर का चयन वोटिंग के आधार पर होता है। मेंस में फीफा रैंकिंग के टॉप 100 देशों को टॉप-5 प्लेयर्स को चुनने का मौका मिला है। इसमें से सबसे ज्यादा वोट मिलने वाले खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता हैं। विमेंस में वोटिंग टॉप-50 देश करते हैं।

बैलोन डी’ ओर फुटबॉल क्लब और नेशनल टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। यह परंपर 1956 से चल रही है। पहले इसे केवल पुरुष खिलाड़ी को ही दिया जाता था। अब महिला खिलाड़ियों को 2018 से दिया जा रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Asian Para Games: अनुराग ठाकुर ने एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा- नए मानक स्थापित हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us