• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यादगार पल….नीशम के रनआउट होने से जीता ऑस्ट्रेलिया:स्टार्क ने लिया डाइविंग कैच, मैक्सवेल ने टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स लगाया

sports_master by sports_master
October 28, 2023
in क्रिकेट
0

जिमी निशम मैच की सेकेंड लास्ट बॉल पर रन आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया। धर्मशाला के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.2 ओवर में 388 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रन ही बना सकी।

दोनों टीम के बीच हुआ मुकाबला आखिरी बॉल तक रोमांचक रहा। जिमी नीशम 49वें ओवर में रनआउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया को जीत मिल गई।ऑस्ट्रेलिया ने फील्डिंग करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। ग्लेन मैक्सवेल ने इस मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स भी लगाया।

1. पार्ट टाइमर फिलिप्स ने सेंचुरी लगा चुके ट्रैविस हेड को बोल्ड किया
न्यूजीलैंड के लिए पार्ट टाइम ऑफ स्पिन बॉलिंग करने वाले ग्लेन फिलिप्स ने 3 विकेट लिए। उन्होंने ही सेंचुरी लगा चुके ट्रैविस हेड को बेहतरीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। 24वें ओवर की दूसरी बॉल फिलिप्स ने मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर लेंथ फेंकी। हेड ऑफ साइड पर शॉट खेलने गए लेकिन गेंद मिस कर गए और बॉल स्टंप्स से जा लगी। फिलिप्स ने हेड से पहले डेविड वॉर्नर को भी आउट किया था।

ट्रेविस हेड ने अपने वनडे वर्ल्ड कप डेब्यू पर 109 रन की पारी खेली।

2. मिचेल सैंटनर ने लाबुशेन का कैच ड्रॉप किया
न्यूजीलैंड के प्लेयर मिचेल सैंटनर ने ऑस्ट्रेलिया के बैटर मार्नस लाबुशेन का कैच ड्रॉप कर दिया। 31वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल पर लाबुशेन ने इसे थर्ड मैन की ओर खेला। फील्डिंग कर रहे मिचेल सैंटनर के हाथों में आने के बाद छूट गई।

मिचेल सैंटनर ने मैच में कुल 2 विकेट झटके।

3. ग्लेन फिलिप्स ने पैट कमिंस का कैच ड्रॉप किया
ग्लेन फिलिप्स ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का कैच छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में 48वें ओवर में जिमी नीशम बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की पांचवीं बॉल पर नीशम ने ऑफ साइड की ओर लेंथ बॉल फेंकी। कमिंस ने इसे डीप मिड विकेट पर खेला, फील्डिंग कर रहे ग्लेन फिलिप्स ने डाइव लगाई, लेकिन कैच ड्रॉप कर दिया।

ग्लेन फीलिप्स के हाथों में बॉल आई लेकिन फिसल गई। इस तरह पैट कमिंस को जीवनदान मिला।
ग्लेन फीलिप्स के हाथों में बॉल आई लेकिन फिसल गई। इस तरह पैट कमिंस को जीवनदान मिला।

4. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप का सबसे लंबा सिक्स लगाया
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 104 मीटर लंबा छक्का लगाया, जो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम की छत चला गया। 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने मिचेल सैंटनर की बॉल पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑफ की ओर सिक्स लगाया।

मैक्सवेल ने ICC वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा छक्का लगाने के मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया। अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 101 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
 5. स्टार्क का बेहतरीन डाइविंग कैच
न्यूजीलैंड पारी के 8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। जोश हेजलवुड ने ओवर की दूसरी बॉल लेग स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ फेंकी। कॉन्वे ने फ्लिक किया और बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर जाने लगी। शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े स्टार्क ने अपने दाएं तरफ डाइव लगाई और हवा में जम्प कर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। कॉन्वे 28 रन बनाकर आउट हुए और न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा।
मिचेल स्टार्क ने डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल और डेरिल मिचेल के कैच पकड़े।

6. मैक्सवेल ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूजीलैंड के बैटर रचिन रवींद्र का कैच ड्रॉप कर दिया। न्यूजीलैंड की इनिंग्स के 37वें ओवर में मैक्सवेल ने दूसरी बॉल पर रचिन को फ्लैटर बॉल फेंकी। इसे रवींद्र ने मिसटाइम किया और बॉल मैक्सवेल की ओर आई। मैक्सवेल ने कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन आखिर में बॉल उनके हाथों से फिसल गई और रचिन को जीवनदान मिला।

ग्लेन मैक्सवेल ने रचिन रवींद्र का कैच अपनी ही बॉलिंग पर छोड़ा।

7.जिमी नीशम के रनआउट होने से जीता ऑस्ट्रेलिया
मैच में जिमी नीशम का रन आउट सबसे अहम मोमेंट रहा। नीशम ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। मैच की आखिरी 2 बॉल बची थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवीं बॉल पर स्टार्क ने नीशम को फुल टॉस गेंद फेंकी। इसे नीशम ने डीप मिड विकेट की ओर खेला। नीशम ने एक रन पूरा किया और दूसरे रन के लिए दौड़े। डीप मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस की ओर रॉकेट थ्रो फेंका, जहां नीशम आ रहे थे। इंग्लिस ने थ्रो रिसीव किया और नीशम को रनआउट कर दिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

मनु भाकर ने दिलाया भारत को 11वां ओलिंपिक कोटा:एशियन चैंपियनशिप में 25 मीटर में रही 5वें स्थान पर, भारत के 28 मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us