• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

World Cup 2023: ‘इस चीज के पीछे नहीं भागता’, कोहली ने खोला अपनी कामयाबी का राज

sports_master by sports_master
October 25, 2023
in क्रिकेट
0

चेन्नई। मौजूदा वर्ल्ड कप में अच्छी फॉर्म में चल रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा बेहतर होना रहा है, उत्कृष्टता के पीछे भागना नहीं. कोहली अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने पांच मैच में 118.00 की औसत से 354 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैंने हमेशा इस पर काम किया है कि मैं हर दिन, हर अभ्यास सत्र, हर साल और हर सत्र में खुद को कैसे बेहतर बना सकता हूं। इसी ने मुझे इतने लंबे समय तक खेलने और प्रदर्शन करने में मदद की है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस मानसिकता के बिना लगातार अच्छा प्रदर्शन करना संभव है क्योंकि अगर प्रदर्शन ही आपका लक्ष्य है तो कोई भी कुछ समय बाद संतुष्ट हो सकता है और अपने खेल पर काम करना बंद कर सकता है.’’

कोहली ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य हमेशा बेहतर होना रहा है, ना कि उत्कृष्टता का पीछा करना क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि उत्कृष्टता की परिभाषा क्या है. इसकी कोई सीमा नहीं है, न ही कोई निर्धारित मानक है कि जब आप यहां पहुंचेंगे तो आप उत्कृष्टता हासिल कर लेंगे.’’

कोहली मौजूदा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक से 53 रन पीछे दूसरे स्थान पर हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था और वह वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से दो शतक पीछे हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Para Asian Games 2023: तीसरे दिन पैरा एशियन गेम्स में भारत का कमाल, 6 गोल्ड समेत जीते 30 मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us