श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत हासिल की। टीम ने नीदरलैंड को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया। टीम को पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम 49.4 ओवर में 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खो कर 263 रन बना कर टारगेट चेज कर लिया।पथुम निसांका ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, आखिरी में सदीरा समरविक्रमा ने 91 रन बना कर टीम को मैच जिताया। नीदरलैंड की ओर से आर्यन दत्त ने 3 विकेट लिए।
समरविक्रमा शतक से चूके
52 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर से पारी को संभाले रखा। समरविक्रमा ने असलंका और धनंजय डी सिल्वा के साथ 50+ पार्टनरशिप की और 91 रन बना कर आउट हुए। समरविक्रमा के शतक से पहले ही टीम ने टारगेट चेज कर लिया, लेकिन समरविक्रमा नाबाद लौटे।
समरविक्रमा ने 3 बार अर्धशतकीय साझेदारी की, मैच जिताया
समरविक्रमा ने 3 बार अर्धशतकीय साझेदारी की। सबसे पहले समरविक्रमा ने पथुम निसांका के साथ 52 रन जोड़े। इसके बाद 104 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने 3 विकेट गंवा दिए । यहां से चरिथ असलंका और सदीरा समरविक्रमा ने टीम को संभाला। दोनों ने 99 बॉल पर 77 रन की पार्टनरशिप की और श्रीलंका का स्कोर 180 के पार पहुंचा दिया। असलंका 44 रन बनाकर बोल्ड हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी। इसके बाद समरविक्रमा ने धनंजय डी सिल्वा के साथ पार्टनरशिप की और 76 रन की पार्टनरशिप बनाई।
लगातार तीसरे मैच में निसांका की फिफ्टी
श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 बॉल पर ही 52 रन की पार्टनरशिप भी की। निसांका लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी लगाकर आउट हुए। नीदरलैंड से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई थी।
शुरुआती 10 ओवर में श्रीलंका ने गंवाए 2 विकेट
263 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने पांचवें ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिए। आर्यन दत्त ने कुसल परेरा को कैच आउट करा दिया। 10वें ओवर में आर्यन ने फिर श्रीलंका को झटका दिया और कुसल मेंडिस को कैच आउट करा दिया। हालांकि टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर भी 56 रन बना लिए।
नीदरलैंड पार्टनरशिप तोड़ने में नाकाम
नीदरलैंड ने बॉलिंग में शुरूआत की लेकिन पार्टनरशिप तोड़ने में नाकाम रही। 104 के स्कोर तक नीदरलैंड ने 3 विकेट ले लिए थे। यहां से समरविक्रमा आए और दो बार 50+ रन की पार्टनरशिप खड़ी की। नीदरलैंड के पास समरविक्रमा से निपटने का कोई प्लान नजर नहीं था। दूसरी ओर नीदरलैंड के बॉलर्स पूरी तरह फेल रहे। आर्यन दत्त ही विकेट लेने में सफल रहे।
