• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हरियाणा के एशियाड पदक विजेता खिलाड़ियों को मिले कुल 81 करोड़ रुपए

sports_master by sports_master
October 20, 2023
in विविध
0

करनाल/हरियाणा के करनाल में आज एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। CM ने 81 करोड़ की इनामी राशि खिलाड़ियों को दी। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह करीब साढ़े 9 बजे ही इस कार्यक्रम में पहुंचे गए थे। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पहुंचना था, लेकिन वह किसी कारण वश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जुड़े और खिलाड़ियों को बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में 15 खेलो इंडिया सेंटरों को खोलने की मंजूरी भी दी। जिनमें से आज 10 सेंटरों का उद्घाटन CM द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर किया। अन्य पांच सेंटर भी आने वाले एक वर्ष से पहले ही खोल दिए जाएंगे।

CM ने अनुराग ठाकुर से हरियाणा के अन्य 7 जिलों भी खेलो इंडिया सेंटर खोलने की मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा के प्रत्येक जिले के खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स के लिए तैयार हो सकें और खेलों में अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

सम्मान समारोह में दूसरे मंच पर बैठे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी।
सम्मान समारोह में दूसरे मंच पर बैठे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी।

इन जिलों को मिली खेलो इंडिया सेंटर की सौगात
CM ने बताया कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और पलवल में केंद्रों का उद्घाटन हो चुका है। हिसार, सिरसा, सोनीपत और करनाल में जल्द ही सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों को बढ़ाने के लिए 5 लाख रुपए की भी स्वीकृति मिली है।

गोल्ड मेडलिस्ट को 3 करोड़ का इनाम
CM मनोहर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल नीतियों में सुधार किए है। जिससे न सिर्फ ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ की नकद राशि व सरकार नौकरी के साथ साथ अन्य सुविधाएं मिलती है, उसी तर्ज पर एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ का पुरस्कार मिलता है। दूसरे और तीसरे प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी नकद राशि के साथ पुरस्कृत किया जाता है।

कार्यक्रम का संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
कार्यक्रम का संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

1100 नर्सरियों में तैयार हो रहे है खिलाड़ी
सीएम ने कहा कि हरियाणा में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार लगातार नई नई योजना लेकर आती है। जिनका फायदा भी खिलाड़ियों को मिलता है। बचपन से ही बच्चा अपनी रुचि के अनुसार खेलों में आगे बढ़ सके। उसके लिए हरियाणा में 1100 खेल नर्सरियां चल रही है। बच्चे अपने देश के गोल्ड मेडलिस्ट व प्रतिभावान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े और हरियाणा का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलता है तो वह अपना नाम हरियाणा में रोशन करता है और जब देश में खेलता है तक राष्ट्र स्तर पर उसकी पहचान बनती है, लेकिन जब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलता है तो उसके साथ साथ देश व प्रदेश की भी पहचान बनती है।

उन्होंने कहा कि ओलिंपिक खेलों की बात की जाए या फिर एशियन गेम्स की तो मेडल लाने में हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारी सबसे ज्यादा रही है। देश के कुल मेडल में से 35 से 40 प्रतिशत मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों के होते है।

CM ने कहा कि मेडल की लिस्ट में हरियाणा नम्बर एक पर है, लेकिन दुनिया की मेडल लिस्ट में देश काफी नीचे है और इस लिस्ट में नम्बर वन पर आने के लिए हरियाणा तो योगदान करेगा ही।

 

कार्यक्रम में मौजूद एशियन गेम्स में विजेता खिलाड़ी।
कार्यक्रम में मौजूद एशियन गेम्स में विजेता खिलाड़ी।

ये खिलाड़ी पहुंचे कार्यक्रम में
कार्यक्रम में कांस्य पदक विजेता कुल 13 खिलाड़ी पहुंचे। जिनमें युमनानगर निवासी रोइंग के खिलाड़ी परमिंदर सिंह, सोनीपत निवासी सीमा पूनिया एथलेटिक्स खिलाड़ी, सिरसा निवासी भजन कौर तीरंदाजी खिलाड़ी, करनाल निवासी अनीश भनवाला शूटिंग खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी अदर्श सिंह शूटिंग खिलाड़ी, फरीदाबाद निवासी प्रिती लंबा एथलेटिक्स खिलाड़ी, हिसार निवासी नरेन्द्र बेरवाल कुश्ती खिलाड़ी, रोहतक निवासी प्रवीन हुड्‌डा बॉक्सिंग खिलाड़ी, भिवानी निवासी प्रीति पंवार बॉक्सिंग खिलाड़ी, सिरसा निवासी किरन बिश्नोई कुश्ती खिलाड़ी, झज्जर निवासी अमन सहरावत कुश्ती खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सोनम मलिक कुश्ती खिलाड़ी, सोनीपत निवासी सुनील पंवार कुश्ती खिलाड़ी मौजूद रहे। जबकि सिल्वर मेडल विजेता एक ही सोनीपत निवासी दीपक पूनिया कुश्ती खिलाड़ी पहुंचे।

8 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पहुंचे कार्यक्रम में
वहीं कार्यक्रम में 8 गोल्ड विजेता खिलाड़ी पहुंचे। इनमें हिसार निवासी संजय कुमार हॉकी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी अभिषेक हॉकी खिलाड़ी, पानीपत निवासी रितु नेगी कबड्‌डी खिलाड़ी, झज्जर निवासी प्रियंका कबड्‌डी खिलाड़ी, जींद निवासी पूजा काजल कबड्‌डी खिलाड़ी, सोनीपत निवासी पूजा नरवाल कबड्‌डा खिलाड़ी, भिवानी निवासी नवीन कुमार कबड्‌डी खिलाड़ी और सोनीपत निवासी सुजीत कुमार कबड्‌डी खिलाड़ी पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित किया गया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने तोड़ी गलती करने की सारी हदें, बाबर नाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us