• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया के कप्तान खेल रहे हैं बड़ा जुआ, रोहित शर्मा का हैरतअंगेज प्लान!

sports_master by sports_master
October 17, 2023
in क्रिकेट
0

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार आगाज किया है.भारत ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल की हुई है. भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रोल रहा है और वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए इस खिलाड़ी ने एक ऐसा प्लान बनाया है जो उसके विरोधियों के होश उड़ा रहा है.

पहला मैच- ऑस्ट्रेलिया चित, दूसरा मैच- अफगानिस्तान ढेर और तीसरा मुकाबला- पाकिस्तान का खेल खत्म. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 का धमाकेदार आगाज किया है. रोहित एंड कंपनी एकतरफा अंदाज में तीनों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. भारत की तीन में से दो जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रोल रहा है. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूर खाता नहीं खोल पाए. लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कमाल की बैटिंग की और टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई.

हालांकि इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा ने बड़ा जुआ खेला है और ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय कप्तान वर्ल्ड कप जीतने के लिए ऐसा करते भी रहेंगे. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर रोहित शर्मा किस तरह का जुआ खेल रहे हैं. और कैसे रोहित के इस जुए की वजह से टीम इंडिया को फायदा हो रहा है.

रोहित का रिस्क लेने वाला प्लान

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाफ रोहित शर्मा ने काफी रिस्क लेकर बल्लेबाजी की. खासतौर पर उन्होंने पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों पर हमला बोला. पहले मैच में 0 पर निपटने के बाद रोहित ने अगले दो मैच पावरप्ले में ही खत्म कर दिए. मतलब पहले 10 ओवरों में रोहित शर्मा ने ऐसे बल्लेबाजी कर डाली कि मैच में औपचारिकता ही बच गई.

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पावरप्ले में 60 में से 43 गेंद खेली जिसमें उन्होंने 76 रन बना डाले. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ बेहद ही दबाव भरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने पावरप्ले में 30 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन कूटे. साफ है रोहित शर्मा का इस वर्ल्ड कप में प्लान है कि वो 50 ओवर के मैच को पहले 10 ओवर में ही खत्म करने की कोशिश करेंगे. मतलब रोहित का मकसद है इतनी तेज शुरुआत करना कि विरोधी वापसी कर ही ना पाए.

पावरप्ले में दिख रहा है दम

वनडे फॉर्मेट में इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल रहा है. इस साल पावरप्ले में भारतीय टीम का रन रेट 6.27 रहा है जो कि अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. आपको बता दें साल 2019 में भारत का पावरप्ले रन रेट सिर्फ 4.83 था. लेकिन अब रोहित शर्मा ने पावरप्ले में रन रेट को बढ़ाने की जिम्मेदारी खुद ली है. वैसे रोहित शर्मा का ये प्लान फेल भी हो सकता है. वो जल्दी आउट भी हो सकते हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि उनकी बैटिंग यूनिट काफी बड़ी है. शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज रोहित को आक्रामक रुख अख्तियार करने का भरोसा देते हैं. इसका सबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी दिख चुका है जब टीम इंडिया ने 3 विकेट महज 2 रन पर गंवा दिए थे और इसके बावजूद टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. साफ है रोहित शर्मा और टीम इंडिया इसी फॉर्मूले पर चलने वाली है. और यकीन मानिए अब इस टीम को रोक पाना मुश्किल ही लग रहा है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

WC-2023 में एक और उलटफेर, नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us