• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीमइंडिया ने जीती वनडे सीरीज,दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया

गिल-अय्यर ने खेली शतकीय पारियां, राहुल-सूर्या के अर्धशतक; अश्विन-जडेजा को 3-3 विकेट

sports_master by sports_master
September 24, 2023
in क्रिकेट
0

इंदौर।टीमइंडिया ने बेहद शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में 99 रन से हरा दिया व वनडे सीरीज जीत ली। तीसरा व आखिरी वनडे 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इंदौर में श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

 इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत है। टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेले हैं।रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का टारगेट चेज करना था, लेकिन बारिश के कारण उसे डकवर्थ लुइस मैथर्ड (DLS) से 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई।

बारिश के कारण दो बार रुका खेल
सीरीज का दूसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा। इस मुकाबले की दोनों पारियों के बीच में बारिश हुई। पहली बार बारिश भारतीय पारी के दौरान आई। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के समय भी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। ऐसे में अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया को संशोषित लक्ष्य दिया।

बारिश ने बिगाड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का खेल
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया, लेकिन भारत के टॉप ऑर्डर बैटर्स ने इसे गलत साबित कर दिया। 16 रन पर ऋतुराज गायकवाड (8 रन) का विकेट गंवाने के बाद ओपनर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप कर डाली। दोनों ने शतक जमाए।

मजबूत शुरुआत के बाद कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सूर्या की आतिशी पारी ने भारत को 400 के करीब पहुंचाया। किशन ने 31 रन का योगदान दिया। यानी कि भारत का बैटिंग डिपोर्टमेंट सफल रहा।

400 रन का टारगेट चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी शुरुआती झटके लगे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 के टीम स्कोर पर मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखा दी। ऐसे में वॉर्नर और लाबुशेन ने 80 रन की साझेदारी कर पारी संभाली।

हालांकि, 9 ओवर के बाद बारिश ने पिच का मिजाज बदल दिया, अब स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने लगी। ऐसे में जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने कंगारुओं के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। दोनों ने 6 कंगारू बैटर्स को पवेलियन लौटाया। बचा हुआ काम ईशान के रनआउट और मोहम्मद शमी के विकेट ने कर दिया।

डेविड वॉर्नर की 30वीं फिफ्टी
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने संयमित बल्लेबाजी की। उन्होंने वनडे करियर की 30वीं फिफ्टी जमाई। वॉर्नर 39 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के के सहारे 135.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

पावरप्ले- ऑस्ट्रेलिया की मिलीजुली शुरुआत
जवाबी पारी में कंगारुओं ने मिलीजुली शुरुआत की। 9 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वॉर्नर-लाबुशेन ने टीम का विकेट गिरने नहीं दिया। शुरुआती 10 ओवर के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट पर 63 रन बनाए थे।

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

  • पहला: मैथ्यू शॉर्ट – 9 रन: दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा: स्टीव स्मिथ- 0 रन: दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा: मार्नस लाबुशेन- 27 रन: 13वें ओवर की 5वीं बॉल रवि अश्विन ने फ्लिपर फेंकी। लाबुशेन बोल्ड हो गए।
  • चौथा : डेविड वॉर्नर- 53 रन : 15वें ओवर की पहली बॉल पर अश्विन ने LBW किया। उनकी बॉल को वॉर्नर राइट हैंड से खेल रहे थे, क्योंकि वॉर्नर को परेशानी हो रही थी।
  • पांचवां : जोस इंग्लिस- 6 रन : 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर अश्विन ने LBW किया। बैटर ने DRS लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं पलटा।
  • छठा : एलेक्स कैरी- 14 रन : 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया।
  • सातवां : कैमरून ग्रीन- 19 रन : 20वें ओवर में कैमरून ग्रीन रनआउट हो गए।
  • आठवां : एडम जम्पा- 5 रन : 21वें ओवर की 5वीं बॉल पर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया।
  • नौवां : जोश हेजलवुड- 23 रन : 28वें ओवर की आखिरी बॉल पर शमी ने बोल्ड कर दिया।
  • दसवां : सॉन एबॉट- 54 रन : 29वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने कंगारुओं को दिए शुरुआती झटके
400 रन का टारगेट चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दस रन के अंदर टीम के दो बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को आउट किया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर शॉर्ट और तीसरी बॉल पर स्मिथ को आउट किया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर शॉर्ट और तीसरी बॉल पर स्मिथ को आउट किया।

यहां से भारत की पारी…

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 400 का टारगेट
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए और कंगारुओं को 400 रन का टारगेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

सूर्या की लगातार दूसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जमाई। यह सूर्या की चौथी वनडे हाफ सेंचुरी है। उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने 37 बॉल पर 194.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

कप्तान राहुल की अर्धशतकीय पारी
कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक जमाया। राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 38 बॉल पर 136.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल की पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

गिल ने जमाया इस साल का 5वां वनडे शतक
ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जमाई। उन्होंने इस साल का 5वां वनडे शतक जमाया। गिल 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 97 बॉल पर 107.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

अय्यर का 88 बॉल पर शतक
तीसरे नंबर पर खेलने उतरे श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई। वे 90 बॉल पर 105 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

गिल-अय्यर की शतकीय साझेदारी
16 रन पर गायकवाड का विकेट गंवाने के बाद गिल और अय्यर ने 200 रनों की साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 164 बॉल पर 200 रन जोड़े। इस साझेदारी को सॉन एबॉट ने तोड़ा।

पावरप्ले : भारत की मजबूत शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को गिल और अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई। 16 पर गायकवाड का विकेट गंवाने के बाद गिल ने अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शुरुआती दस ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 80 रन बनाए।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला: ऋतुराज गायकवाड- 8 रन : चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर जोश हैजलवुड ने ऋतुराज गायकवाड को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : श्रेयस अय्यर- 105 रन : 31वें ओवर की 5वीं बॉल पर सॉन एबॉट ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : शुभमन गिल- 104 रन : 35वें ओवर की 5वीं बॉल पर कैमरून ग्रीन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : ईशान किशन- 31 रन : 41वें ओवर की दूसरी बॉल पर एडम जम्पा ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां: केएल राहुल- 52 रन : 46वें ओवर की आखिरी बॉल पर कैमरून ग्रीन ने बोल्ड कर दिया।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने जीते 5 मेडल:3 रोइंग और 2 शूटिंग से आए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us