• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Asia Cup 2023: रोहित शर्मा पर लगा बड़ा आरोप, अपने ही 2 खिलाड़ियों को लेकर घिर गए भारतीय कप्तान

sports_master by sports_master
September 16, 2023
in क्रिकेट
0

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया 49.5 ओवर में टारगेट तक पहुंचने से 6 रन पहले ही ऑलआउट हो गई. बेशक इस हार से एशिया कप 2023 में भारतीय टीम की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा. लेकिन, कप्तान रोहित शर्मा अपने एक फैसले के चलते घिर गए. रोहित पर पक्षपात करने का बड़ा आरोप लगा है. इस आरोप के लगने की बड़ी वजह ये रही कि रोहित ने जिन खिलाड़ियों पर भरोसा कर, उन्हें मौका दिया वो बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फ्लॉप रहे.

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने टीम के प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए थे. लेकिन क्रिकेट फैंस की निगाहें जमी थी मौका पाने वाले उन दो खिलाड़ियों का प्रदर्शन पर, जिन्हें संजू सैमसन से ऊपर तरजीह दी गई थी. जिनमें से एक के चलते वर्ल्ड कप टीम से संजू सैमसन को बाहर होना पड़ा है. हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की.
ना तिलक चले ना सूर्यकुमार, घिर गए रोहित!

तिलक वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव की गाड़ी भी 26 रन से आगे नहीं बढ़ सकी. बस फिर क्या था, रोहित शर्मा को घेरने की जिस ताक में फैंस थे, वो मौका उन्हें मिल गया. और, सोशल मीडिया पर इसका असर दिखने लगा.क्रिकेट फैंस तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को मौका दिए जाने और संजू सैमसन को नहीं चुने जाने को लेकर सवाल उठाने लगे. वो अपने सवालों से रोहित शर्मा पर पक्षपात करने जैसा आरोप मढ़ रहे थे.

रोहित शर्मा ने की वक्त देने की बात, लेकिन कब तक?

बता दें कि रोहित शर्मा ने बांग्लादेश से मैच के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को मौका देने के अपने फैसले पर कहा कि हम आगे की सोच रहे हैं और उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहते हैं. तिलक वर्मा का तो ये पहला वनडे था. वो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी नहीं. लेकिन, वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. बड़ा स्कोर कर पाने में वो नाकाम हो रहे हैं. और, यही चीज संजू सैमसन को बाहर देखकर क्रिकेट फैंस को और कचोट रही है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

6 फैक्टर्स भारत को बना रहे वर्ल्ड चैंपियन बनने का मजबूत दावेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us