नई दिल्ली: इंडोनेशिया के कुआलालंपुर में खेले जा रहे पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में क्राउडफंडिंग की मदद से भाग लेने वाली उत्तराखंड की पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा बिस्वास ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। उनके इस कमाल पर पूरे देश को गर्व है। 5 से 10 सितंबर तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 15 देशों के पैरा-एथलीटों ने हिस्सा लिया था। प्रेमा के लिए यह मेडल जीत पाना कोई आसानस काम नहीं था। उन्हें खेल किट, इंडोनेशिया से वापसी उड़ान टिकट और वहां पर रहने की व्यवस्था के लिए पैसों का जुगाड़ करने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
34 साल की इस महिला पैरा एथलीट ने बताया था कि पैसों की मदद के लिए उन्होंने प्रशासन से संपर्क किया था। लेकिन किसी ने उनकी अपील पर ध्यान नहीं दिया। प्रेमा को इंडोनेशिया में भाग लेने के लिए पैसों की काफी जरूरत थी, तब हल्दवानी के रहने वाले एक व्यक्ती ने उनकी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं। हल्दवानी के हेमंत गौनिया ने उनकी मदद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और उन्हें वहां एक अभियान शुरू किया। जिसकी मदद से सिर्फ 10 दिनों के अंदर 1.2 लाख रुपये जुटाए गए और इस मदद के कारण वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकी।
