• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कुलदीप के कोच बोले- उसने मुझे गुरु दक्षिणा दे दी:यादव ने टीचर्स-डे पर अपने गुरु से 4-5 विकेट लेने का वादा किया था

sports_master by sports_master
September 12, 2023
in क्रिकेट
0

कोलंबो/कानपुर

एशिया कप-2023 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 228 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा। कुलदीप ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

28 साल के कुलदीप के इस प्रदर्शन से उनके कोच कपिल पांडे खुश हैं। वे कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर कुलदीप ने उन्हें गुरु दक्षिणा दे दी है। दरअसल, कुलदीप ने टीचर्स डे पर कोच से बात की थी और गिफ्ट के बारे में पूछा था, तब कपिल ने कहा था कि सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 4-5 विकेट ले लो। कुलदीप ने ऐसा करने का वादा किया था।

सवालों पर कपिल पांडे के जवाब…

सवाल: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कुलदीप ने आपसे बात की?
जवाब:
 हां, टीचर्स-डे के दिन उसका फोन आया था, वो भी बधाई देने के लिए। उस दिन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई थी। उसने अपने चयन की जानकारी दी। भारत-पाक मैच पर मैंने उससे कहा- वर्ल्ड कप टीम में आप का सिलेक्शन होना मेरे लिए टीचर्स डे पर इससे बेहतर गिफ्ट नहीं हो सकता। 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ मैच में बारिश की वजह से गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन सुपर-4 फोर में पाकिस्तान के कम से कम 4-5 विकेट लो, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी।

इस पर उसने मुझे भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा करने की पूरी कोशिश करेगा। सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट लेकर उसने अपनी कही बात को सही साबित किया। मैं चाहता हूं अगर एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया का मैच हो या वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को वह खेले तो ऐसा कारनामा फिर करे।

सवाल: कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ मैच में काफी बदले हुए नजर आ रहे थे। क्या बदलाव किए?
जवाब: 
काफी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव नहीं किए हैं। अगर वह फ्लिपर डाल रहे थे, तो वैसे ही डाल रहे थे जैसा पहले डालते थे। उसी तरह गुगली भी पहले की ही तरह डाली, इसमें कोई बदलाव नहीं किया। हां, लाइन लेंथ पर काफी मेहनत की है और उस पर काफी काम किया है। जो मैच में नजर भी आया। पहले छोटी बॉल काफी डाल दे देते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तानी टीम पर बुरी तरह भड़के शोएब अख्तर, सुनाई खरी खोटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us