• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट बना पाएंगे 100 शतक:12 महीने में 7वीं सेंचुरी लगाई; इस स्पीड से 2027 तक सचिन को पीछे छोड़ देंगे

sports_master by sports_master
September 12, 2023
in क्रिकेट
0

कोलंबो/विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शतक लगाकर अपना बेहतरीन फॉर्म सबके सामने रख दिया। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने महज 84 गेंद पर अपना 47वां वनडे शतक लगाया, जो तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनका 77वां इंटरनेशनल शतक रहा। वह पिछले 12 महीनों में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7 शतक लगा चुके हैं।

वनडे में वह 3 शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि क्या वे तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे।

सबसे पहले देखिए विराट के 47वें वनडे शतक का ब्रेकअप

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शतक लगाकर अपना बेहतरीन फॉर्म सबके सामने रख दिया। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने महज 84 गेंद पर अपना 47वां वनडे शतक लगाया, जो तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनका 77वां इंटरनेशनल शतक रहा। वह पिछले 12 महीनों में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7 शतक लगा चुके हैं।

वनडे में वह 3 शतक लगाते ही सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि क्या वे तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

कब तक खेल सकते हैं विराट?
34 साल के विराट 100 या इससे ज्यादा शतक बना पाएं इसके लिए जरूरी है कि वे अभी कुछ साल खेलना जारी रखें। विराट ने अब तक ऐसा कोई हिंट नहीं दिया है, जिससे यह लगे कि वे क्रिकेट से दूर होने का मन बना रहे हैं। यानी अभी वे खेलना जारी रखेंगे, लेकिन कब तक जारी रखेंगे? फिटनेस के मामले में वे टीम इंडिया के कई यंग स्टार्स से बेहतर स्थिति में हैं। एशिया कप से पहले ही उन्होंने यो-यो टेस्ट में 17.2 स्कोर किया। रुतबा भी ऐसा है कि जब तक खुद रिटायरमेंट का फैसला न करें, उन्हें कोई बाहर नहीं कर सकता।

विराट कब तक खेलेंगे, इसका जवाब हम भारत के कुछ दिग्गजों के करियर ग्राफ से लगाने की कोशिश करते हैं। सचिन तेंदुलकर 40 की उम्र तक भारत के लिए खेले। राहुल द्रविड़ 39 की उम्र तक खेले। महेंद्र सिंह धोनी 38 साल तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। अगर विराट भी इन दिग्गजों की राह पर जाते हैं तो वे 4 से 5 साल आराम से खेल सकते हैं।

अब अगला सवाल यह उठता है कि 4 से 5 साल और खेलने की स्थिति में क्या वे 24 शतक और जमा पाएंगे। अभी उनके नाम 77 शतक हैं। सचिन ने 782 पारियों में 100 शतक लगाए हैं।

हर 7वीं पारी में शतक लगाते हैं विराट
विराट ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 561 पारियों में 77 शतक लगाए हैं। वह हर सेंचुरी के लिए औसतन 7.29 पारियां लेते हैं। इस हिसाब से 24 शतक के लिए उन्हें 175 पारियों की जरूरत है। अपने 16 साल के करियर में कोहली ने हर साल औसतन 35 पारियां खेली हैं। यानी 175 पारियों के लिए उन्हें 5 साल और खेलना होगा। बिलकुल मुमकिन है कि वे 5 साल और खेल जाएंगे और इस स्पीड से 2028 के अंत तक सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

करेंट फॉर्म जारी रहा तो 2027 तक 100 शतक लगा देंगे
विराट कोहली दिसंबर 2019 से अगस्त 2022 तक कोई इंटरनेशनल शतक नहीं लगा सके थे। फिर, पिछले साल 8 सिंतबर को उन्होंने एशिया कप में ही टी-20 सेंचुरी लगाकर अपने शतकों का सूखा खत्म किया। इसके बाद कोहली ने 11 सितंबर 2023 तक तीनों फॉर्मेट में 6 और शतक लगा दिए।

पिछले 12 महीनों में कोहली ने 7 इंटरनेशनल शतक लगाए, इसके लिए उन्होंने 40 पारियां लीं। यानी, उन्होंने औसतन 5.7 पारी में एक शतक लगाया। इस हिसाब से वह अगली 137 पारियों में 24 शतक लगा देंगे। कोहली हर साल औसतन 35 पारियां खेलना जारी रखें तो अगले 4 साल में 100 शतक लगा देंगे। यानी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

2018 वाली फॉर्म मिले तो 3 साल में ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे
कोहली अगर अपनी 5 साल पुरानी फॉर्म में आ गए तो अगले 3 साल में ही शतकों की सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। विराट ने साल 2017 और 2018 मिलाकर 99 पारियों में ही 22 शतक जमा दिए थे। यानी हर 4.5 पारी में एक शतक। इस स्पीड से कोहली फिर शतक बनाने लगें तो 108 पारियों में ही वे 24 शतक और जमा देंगे। यानी 3 साल में 2026 तक विराट शतक सम्राट बन सकते हैं।

कोहली पिछले 12 महीनों में जिस नए रूप से बैटिंग कर रहे हैं इससे पूरे संकेत मिलते हैं कि वे 2017-2018 वाली फॉर्म में लौट रहे हैं। अगले महीने वनडे वर्ल्ड कप भी है और कोहली बड़े टूर्नामेंट में परफॉर्म करने का मौका तो कभी चूकते भी नहीं हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

कुलदीप के कोच बोले- उसने मुझे गुरु दक्षिणा दे दी:यादव ने टीचर्स-डे पर अपने गुरु से 4-5 विकेट लेने का वादा किया था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us