• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अब जय शाह और सौरव गांगुली की मुश्किल बढ़ाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी? पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

sports_master by sports_master
July 19, 2022
in क्रिकेट
0

 सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार 18 जुलाई 2022 को सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल की। याचिका में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उस कदम का विरोध किया गया है, जिसमें बीसीसीआई ने अपने अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और अन्य पदाधिकारियों का कूलिंग ऑफ पीरियड (कार्यकाल खत्म होने से लेकर नई प्रक्रिया पूरी होने तक) बढ़ाने की मांग की है।

बीसीसीआई ने 2019 में यह याचिका दाखिल की थी। इसके बाद उसने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा हालांकि, उससे पहले ही भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संशोधनों पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर उन्हें दलील पेश करने की मंजूरी देने की मांग की है।पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई के जिस संविधान को मंजूरी दी थी, उसे बदलना सही नहीं है। बीसीसीआई ने 2019 में वार्षिक आम सभा (एजीएम) में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बिना ही संविधान संशोधन किया था।

इसके बाद उसे लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी 28 पेज की याचिका में कहा है कि बीसीसीआई की अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से अपने संविधान में संशोधन के लिए मंजूरी की मांग 2018 के ऐतिहासिक फैसले को पटरी से उतारने के लिए है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने बीसीसीआई की ओर से प्रस्तावित संशोधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले में पक्षकार बनाकर दलीलें रखने की मंजूरी मांगी।

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रस्तावित संविधान संशोधन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बीसीसीआई में अध्यक्ष या सचिव पद पर रहते हुए लगातार दो कार्यकाल पूरा करता है तो उसे 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड करना होगा, लेकिन इसमें राज्य क्रिकेट संघ में बिताया समय शामिल नहीं होगा।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी बीसीसीआई या राज्य क्रिकेट संघ दोनों में मिलाकर लगातार 6 साल पदाधिकारी (अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष या अन्य) रहता है तो उसे 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड पूरा करना होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

सुनील गावस्कर सिर्फ 20 मिनट में करा सकते हैं विराट कोहली की फॉर्म में वापसी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us