• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जूनियर खिलाड़ी से हारीं साइना नेहवाल, पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहाना पड़ा पसीना

sports_master by sports_master
July 15, 2022
in बैडमिंटन
0

सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शुक्रवार यानी 15 जुलाई 2022 को भारत के लिए खास नहीं रहा। ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर साइना नेहवाल खुद से जूनियर खिलाड़ी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। मेन्स सिंगल्स में भारत की एकमात्र चुनौती एचएस प्रणय को भी क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी। दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी चीन की हान यूइ के खिलाफ जीत हासिल करने में काफी पसीना बहाना पड़ा।

पीवी सिंधु ने वुमन्स सिंगल्स में एक घंटे से अधिक चले मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हान यूइ के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद 17-21, 21-11, 21-19 से जीत हासिल की। पीवी सिंधु मई 2022 में थाइलैंड ओपन के बाद पहली बार सेमीफानल में पहुंची हैं। पीवी सिंधु 17 से 22 मई 2022 तक चले थाइलैंड ओपन में तीसरे नंबर पर रही थीं।पीवी सिंधु का अब हान यूइ के खिलाफ 3-0 का रिकॉर्ड हो गया है। अब देखना यह है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले वह खिताब जीत पाती हैं या नहीं। अब सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की भिड़ंत गैर वरीय साइना कावाकामी से होगा। दुनिया की 38वें नंबर की शटलर जापान की साइना कावाकामी ने क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-17, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया है।वुमन्स सिंगल्स के तीसरे क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को दुनिया की 30वें नंबर की शटलर जापान की आया ओहोरी के खिलाफ 13-21, 21-15, 20-22 से शिकस्त झेलनी पड़ी। एक घंटा 3 मिनट तक चले मुकाबले में साइना नेहवाल 5 गेम पॉइंट्स लेने में सफल रहीं, लेकिन ओहोरी ने 7 बार सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल किए। दुनिया की 24वें नंबर की शटलर साइना नेहवाल आया ओहोरी से काफी अनुभवी हैं।

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हुए। उनको जापान के कोदाई नाराओका के खिलाफ 21-12, 14-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह मुकाबला भी एक घंटा 3 मिनट तक चला।

कोदाई नाराओका वर्ल्ड रैंकिंग 43 और एचएस प्रणय की 19 है। मेन्स डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावान के खिलाफ 21-10, 18-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

1000 क्रिकेटर्स का भविष्य खतरे में! अडानी के कब्जे वाले स्टेडियम में खिलाड़ियों की एंट्री बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us