• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रेफरी की गलती के कारण खिताब की रेस से बाहर हो गई थीं पीवी सिंधु, दो महीने बाद बैडमिंटन एशिया ने मांगी माफी

sports_master by sports_master
July 5, 2022
in बैडमिंटन
0

बैडमिंटन एशिया (बीएसी) तकनीकी समिति के अध्यक्ष चिह शेन चेन ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु से अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल सेमीफाइनल मैच के दौरान रेफरी द्वारा की गई ‘मानवीय गलती’ के लिए माफी मांगी है।  जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बीच में अंपायरों के ‘अनुचित’ फैसले के बाद सिंधु की आंखों में आंसू आ गये थे। इस फैसले के बाद सिंधु की लय गड़बड़ा गयी और उन्हें हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

अधिकारी ने सिंधु को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से, अब इस (तत्कालीन फैसले) में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।  हमने हालांकि, इस मानवीय त्रुटि की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।‘‘ उन्होंने लिखा, ‘‘ आपको हुई असुविधा के लिए हम ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हमारा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है और इसे इसी रूप में स्वीकार किया जाना चाहिये।’’ यह घटना तब हुई थी जब सिंधु पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में 14-11 से आगे चल रही थी।इसके बाद अंपायर ने अधिक समय का ‘ब्रेक’ लेने के आरोप में सजा के तौर पर  विरोधी खिलाड़ी को एक अतिरिक्त अंक दे दिया। सिंधु ने इसके बाद अपनी लय गंवा दी और तीन गेम तक चले मुकाबले को 21-13 19-21 16-21 से हार गईं। चेयर अंपायर द्वारा यामागुची को शटल सौंपने के लिए कहने के बाद भारतीय खिलाड़ी को मुख्य रेफरी के साथ बातचीत करते देखा गया था, लेकिन किसी ने उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी।सिंधू ने उस समय कहा था, ‘‘ अंपायर ने मुझसे कहा था कि आप बहुत समय ले रहे हैं लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी उस समय तैयार नहीं थी। लेकिन अंपायर ने अचानक उसे अंक दे दिया और यह वास्तव में अनुचित था। मुझे लगता है कि उस मैच में मेरी हार का एक कारण यह भी था।’’ सिंधु विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) एथलीट आयोग की सदस्य हैं। उन्होंने  इस फैसले का विरोध करते हुए तुरंत विश्व निकाय और एशिया बैडमिंटन परिसंघ को एक पत्र लिखा था।सिंधु के पिता पीवी रमना ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने   कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि उन्होंने गलती स्वीकार कर ली। मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि अगर ऐसी स्थिति फिर से पैदा होती है, तो रेफरी को कुछ समय लेना चाहिए और वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद उचित निर्णय लेना चाहिए।” सिंधु फिलहाल कुआलालंपुर में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

टीमइंडिया की हार की वजह,इंग्लैंड की नई स्ट्रैटजी का खौफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us