नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) ने रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच (make history) दिया. टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि मध्य प्रदेश टीम (Madhya Pradesh team) के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava) को उनकी शादी के लिए सिर्फ 2 दिन की छुट्टी दी गई थी. आदित्य ने बताया कि पिछले साल हुई शादी के बाद से उन्होंने 10 दिन की भी छुट्टी नहीं ली है.मध्य प्रदेश के मुख्य कोच(head coach) ने कहा कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि सफल होने के लिए लंबे वक्त तक मेहनत करनी पड़ती है. टीम की जीत पर बात करते हुए कोच ने कहा बाकी टीमों को पीछे छोड़ कर इस ट्रॉफी को उठाना बेहद खास था. पिछली बार मध्य प्रदेश ने रणजी के फाइनल में 1999 में जगह बनाई थी उस वक्त पंडित टीम के कप्तान थे और फाइनल में कर्नाटक से हार गए थे.‘हर ट्रॉफी संतुष्टि देती है लेकिन यह बहुत खास है. मैं सालों पहले (1999) एमपी के कप्तान के रूप में ऐसा नहीं कर पाया था. इतने सालों में मैंने हमेशा ऐसा महसूस किया है कि जैसे मैंने यहां कुछ छोड़ दिया हो. यही कारण है कि मैं इसे लेकर थोड़ा अधिक उत्साहित और भावुक हूं. पंडित ने कहा कि पिछले साल आदित्य शादी से पहले मेरे पास आया तब मैंने उसे सिर्फ 2 दिन की छुट्टी उसकी शादी के लिए दी.
