• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईपीएल कल से, केकेआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी

sports_master by sports_master
March 25, 2022
in क्रिकेट
0

मुंबई। आईपीएल 2022 शनिवार (26 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच के साथ शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने उतरेंगी। श्रेयस अय्यर को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है, लेकिन जडेजा पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने उतरेंगे। हालांकि दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है।

चेन्नई की टीम ने पिछले चार मुकाबलों में कोलकाता को हराया है, जिसमें एक पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला भी शामिल है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

CSK vs KKR Head to Head
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का आईपीएल में 26 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 18 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की है। केकेआर ने नौ मैच जीते हैं और एक गेम का कोई नतीजा नहीं निकला है। CSK ने KKR को पिछले सीजन में तीन बार हराया, जिसमें दुबई में हुआ IPL 2021 का फाइनल शामिल है, जहां धोनी की टीम 27 रनों से इयोन मोर्गन के नेतृत्व वाली टीम को हराया था। रुतुराज गायकवाड़ और नए कप्तान रवींद्र जडेजा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और सुनील नरेन के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

समीर वर्मा,प्रणोय,श्रीकांत,कश्यप,सिंधु,अश्विनी और सिकी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us