• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शेफाली वर्मा पर आईसीसी का एक्शन

sports_master by sports_master
October 20, 2026
in क्रिकेट
0
शेफाली वर्मा पर आईसीसी का एक्शन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आधिकारिक चेतावनी दी गई है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। यह घटना 18 अक्टूबर को रायपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान हुई थी। ICC के मुताबिक, शेफाली ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए निर्धारित आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया। उन पर अनुच्छेद 2.2 के तहत कार्रवाई की गई, जो इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरणों, कपड़ों या मैदान पर मौजूद अन्य सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।

कैच छूटने के बाद गुस्से में फेंकी गेंद

यह घटना भारत की गेंदबाजी के दौरान पहली पारी के 12वें ओवर में हुई। श्री चरणी की गेंद पर शेफाली वर्मा ने मिड-ऑफ पर चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच छोड़ दिया। इससे निराश होकर शैफाली ने गुस्से में गेंद जमीन पर फेंक दी। इसी व्यवहार को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। शेफाली ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और ICC मैच रेफरी पैनल की जीएस लक्ष्मी की ओर से प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। ऐसे में मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला उल्लंघन था।

डिमेरिट पॉइंट बढ़ने पर लग सकता है बैन

ICC के नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट हासिल करता है, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंशन पॉइंट मिलने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो ODI या दो T20I मैचों से बैन किया जा सकता है, जो भी पहले लागू हो। डिमेरिट पॉइंट खिलाड़ी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 24 महीने तक बने रहते हैं। इस अवधि के बाद उन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है।

भारत ने जीती सीरीज

रायपुर के मैदान पर हुई इस घटना के बावजूद दूसरे T20I मुकाबले में शेफाली का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने महज 25 गेंदों में 55 रन की तूफानी पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले T20I मुकाबले में कड़ी टक्कर मिलने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन पर आठ विकेट गंवा बैठी। इसके जवाब में भारत ने 9वें ओवर तक लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा T20I मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाना है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रणजी मैच में क्यों अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, कब तक भारत में रहेंगे, कितने मैच का है कॉन्ट्रैक्ट?

रणजी मैच में क्यों अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, कब तक भारत में रहेंगे, कितने मैच का है कॉन्ट्रैक्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us