• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईएल टी20 लीग ऑक्शन में 200 क्रिकेटर शामिल होंगे

sports_master by sports_master
September 29, 2026
in क्रिकेट
0
आईएल टी20 लीग ऑक्शन में 200 क्रिकेटर शामिल होंगे

दुबई । इंटरनेशनल लीग टी20 यानी ILT20) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में दुनिया भर के कई बड़े क्रिकेट सितारों पर दांव लगने वाला है। पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज समेत 200 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों की नीलामी 1 अक्टूबर को दुबई स्थित ICC एकेडमी इंडोर में होगी, जहां सभी 6 फ्रेंचाइजियां अपनी टीम को मजबूत करने के लिए उतरेंगी।

ILT20 का पांचवां सीजन UAE में 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। ऑक्शन में 23 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 11 ICC फुल मेंबर देशों के अलावा कुवैत और सऊदी अरब के खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत की ओर से सिर्फ मुरुगन अश्विन ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी T20 लीग में खेलने की अनुमति नहीं होने के कारण वह ऑक्शन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

पाकिस्तान के 17 खिलाड़ी ऑक्शन में

ऑक्शन में पाकिस्तान के कुल 17 खिलाड़ी शामिल हैं। बाबर आजम के अलावा फखर जमान, नसीम शाह, उस्मान तारिक, हसन अली, शादाब खान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, सैम अयूब, खुशदिल शाह, माज सदाकत और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी भी बोली के लिए उपलब्ध होंगे। खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस के आधार पर तीन कैटेगरी में रखा गया है। इनमें 80 हजार अमेरिकी डॉलर, 40 हजार अमेरिकी डॉलर और 10 हजार अमेरिकी डॉलर की बेस प्राइस शामिल है।

बाबर आजम, फिल सॉल्ट, टॉम बेंटन, डेविड विली, फखर जमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, उस्मान तारिक, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, अल्जारी जोसेफ, वानिंदु हसरंगा, फाफ डु प्लेसिस, तस्किन अहमद, एलेक्स हेल्स, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, फजलहक फारूकी, क्रिस वोक्स और दासुन शनाका को सबसे ऊंची 80 हजार डॉलर वाली बेस प्राइस कैटेगरी में रखा गया है। इनके अलावा जेेडन सील्स, इब्राहिम जादरान, शादाब खान, तबरेज शम्सी, अविष्का फर्नांडो, हसन नवाज, शोरिफुल इस्लाम, माज सदाकत, कुसल परेरा, गुलबदीन नायब, क्रिस ग्रीन, आंद्रे फ्लेचर और हुनैन शाह जैसे खिलाड़ी भी ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

किस टीम के पास कितना पैसा?

ऑक्शन में प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 13 लाख अमेरिकी डॉलर का पर्स होगा। इसके अलावा प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए पहले से निर्धारित 7 लाख डॉलर में से बची हुई राशि को भी टीम ऑक्शन में इस्तेमाल कर सकती है। MI एमिरेट्स के पास सबसे बड़ा पर्स होगा। उसके पास कुल 13 लाख 90 हजार डॉलर उपलब्ध हैं। अबू धाबी नाइट राइडर्स के पास 13 लाख 65 हजार डॉलर होंगे। डेजर्ट वाइपर्स और गल्फ जायंट्स के पास 13 लाख 5 हजार डॉलर-डॉलर की राशि होगी। वहीं, दुबई कैपिटल्स और शारजाह वॉरियर्ज ने प्री-ऑक्शन साइनिंग के लिए उपलब्ध पूरे 7 लाख डॉलर खर्च कर दिए हैं। इसलिए दोनों फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में 13 लाख डॉलर के पर्स के साथ उतरेंगी।

UAE खिलाड़ियों के लिए RTM का ऑप्शन

फ्रेंचाइजियों को UAE के किसी खिलाड़ी के लिए एक राइट टू मैच यानी RTM विकल्प इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह विकल्प उस UAE खिलाड़ी पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सीजन 4 में संबंधित फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो या हाल ही में समाप्त हुए ILT20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट में उसी टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।

ILT20 में टीमों के स्क्वाड को लेकर भी कुछ नियम तय किए गए हैं। हर फ्रेंचाइजी में कम से कम 18 और अधिकतम 23 खिलाड़ी होने चाहिए। इनमें कम से कम 11 खिलाड़ी ICC फुल मेंबर देशों से होना जरूरी है। इन 11 खिलाड़ियों में कम से कम 4 अफगानिस्तान और कम से कम एक आयरलैंड का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक टीम में UAE के कम से कम 4 खिलाड़ी, कुवैत का कम से कम एक और सऊदी अरब का कम से कम एक खिलाड़ी होना चाहिए। टीम में UAE, कुवैत और सऊदी अरब को छोड़कर किसी अन्य ICC एसोसिएट देश का कम से कम एक खिलाड़ी रखना भी अनिवार्य है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक के बाद स्पिनर्स का जलवा, भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराया

लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक के बाद स्पिनर्स का जलवा, भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पारी से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us